Indian Internet Users: भारतीय लोग Internet का करते है इस चीज़ के लिए इस्तेमाल, भारतीयों को ऑनलाइन पढ़ना-लिखना नहीं है पसंद, पढ़े खबर

Indian Internet Users: भारतीय लोग Internet का करते है इस चीज़ के लिए इस्तेमाल, भारतीयों को ऑनलाइन पढ़ना-लिखना नहीं है पसंद, पढ़े खबर

Indian Internet Users: एक सर्वे के अनुसार, भारतीय लोग ऑनलाइन शिक्षा या पढ़ाई के क्षेत्र में अभी भी इंटरनेट का अच्छे से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस सर्वे में कोविड महामारी के बाद से लोगों के दावे का खुलासा हुआ है, जिसमें यह दिखाया गया है कि भारत में लोग इंटरनेट का मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए ही इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि पढ़ाई और सीखने में कम रुचि ली जा रही है।

एक सर्वे के अनुसार:

दरअसल इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) की 2023 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 86% लोग इंटरनेट का उपयोग वीडियो, ऑडियो, और ओटीटी ऐप्स के लिए करते हैं। यह एक चौंकाने वाला आंकड़ा है। वहीं केवल 3% लोग हैं जो मोबाइल पर पढ़ाई और लर्निंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल इस रिपोर्ट के अनुसार भारत ऑनलाइन लर्निंग के मामले में काफी पीछे दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में मनोरंजन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल:

जानकारी के मुताबिक भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर, लोग इंटरनेट का इस्तेमाल मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए करते हैं और वहां वीडियो और रील्स देखने से लेकर ओटीटी प्लैटफॉर्म का भी इस्तेमाल अत्यधिक होता है। दरअसल इस रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा करीब 53% है, जबकि मेट्रो सिटी में यह 15% है।

Internet इस्तेमाल करने में ऐसा है भारतीयों का डेटा:

भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स – 707 मिलियन
ओटीटी, वीडियो, आडियो का इस्तेमाल करने वाले – 621 मिलियन
कम्यूनिकेशन के लिए इस्तेमाल करने वाले – 575 मिलियन
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले – 438 मिलियन
ऑनलाइन गेमिंग का इस्तेमाल – 427 मिलियन
नेट कॉमर्स – 427 मिलियनडिजिटल पेमेंट – 370 मिलियन
ऑनलाइन लर्निंग – 24 मिलियन

-भारत में कुल इंटरनेट यूजर्स – 707 मिलियन
-ऑनलाइन शिक्षा उपयोगकर्ताओं की संख्या – 24 मिलियन

हालांकि इस सर्वे से साफ है कि भारत में ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि लोग इस विशेष क्षेत्र में भी अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews