आजकल ज्यादातर ट्रेनों में देखने को मिलते है ये नए कोच, जानें यात्रियों को मिलती है कैसी सुविधाएं

ट्रेन में सफर करते वक्त अक्सर लोगों को तरह-तरह की चीज देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको भारतीय रेलवे से जुड़े ऐसे कई रहस्य बताते हैं जिनके बारे में काफी कम लोगों ने सुना होगा।
समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

Indian Railways : भारतीय रेलवे देश की धड़कन कही जाती है। यह लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाने का काम करती है। रोजाना हमारे देश में करीब 1,300 ट्रेनें संचालित होती है। भारतीय रेल का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है। इससे माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। इसके लिए अलग से सदन में बजट भी पेश किया जाता है। आए दिन रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से लोगों की जरूरत को देखते हुए, इसमें तरह-तरह के बदलाव किए जाते हैं। वहीं, पुराने हो चुके स्टेशनों को दोबारा से चमकने का काम किया जा रहा है। ट्रेन की गति को बढ़ाने के लिए ट्रैक पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सफर को जल्दी तय किया जा सके।

mp

मन में उठते हैं ऐसे सवाल

ट्रेन में सफर करते वक्त अक्सर लोगों को तरह-तरह की चीज देखने को मिलती है। कई बार मन में ऐसे सवाल भी उठते हैं कि आखिर ट्रेन की पटरी किसने बनाई होगी, ट्रेन को कैसे चलाया जाता है, एक पटरी पर कितने मिनट के समय अंतराल में दो ट्रेनों को रन किया जा सकता है या फिर किस हिसाब से किस गति से ट्रेन को चलाया जाए, यह सारे प्रश्न मन में हलचल पैदा करती है तो इसके लिए आप तरह-तरह के रिपोर्ट्स खोजते हैं। अक्सर लोग रिजर्वेशन करवा कर अपने गंतव्य तक जाते हैं। टिकट में आपको डेट ऑफ जर्नी, टाइम, बोगी नंबर, सीट नंबर के अलावा तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, तो आज हम आपको भारतीय रेलवे से जुड़े ऐसे कई रहस्य बताते हैं जिनके बारे में काफी कम लोगों ने सुना होगा।

मिलती है ये सुविधाएं

अक्सर आपने देखा होगा की आजकल ट्रेन के डब्बे के बाहर M1 का बोर्ड लगा रहता है, जिसे देखकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों लिखा गया है। दरअसल, यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा M1 कोच ऐड किया गया है, जिसे थर्ड एसी इकोनॉमी के नाम से जाना जाता है। इसमें सारी सुविधाएं आपको थर्ड एसी के जैसे ही मिलेगी, लेकिन इसमें आधुनिक जरूरतों का ध्यान रखा गया है। जैसे हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट दी गई है। इसके अलावा, हर सीट पर लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, इससे पहले सेकंड एसी कोच और फर्स्ट एसी कोच में इसकी सुविधा उपलब्ध थी लेकिन अब थर्ड एसी इकोनॉमी में भी इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

जानें किराया

सबसे खास बात यह है कि थर्ड एसी इकोनॉमी में थर्ड एसी की अपेक्षा किराया भी कम लगता है। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के थर्ड एसी इकोनॉमी में अपना टिकट बनवा सकते हैं। यह बेहद आरामदायक और सस्ता सफर हो सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews