स्वाद और सेहत का बेहतरीन मिश्रण हैं ये स्ट्रीट फूड्स, खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां

स्वादिष्ट व्यंजनों की बात निकलती है तो इंडियन स्ट्रीट फूड हर किसी को याद आते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो स्वाद और सेहत का संगम कहलाते हैं।
Indian Street food

हम में से हर व्यक्ति स्ट्रीट फूड (Indian Street food) खाने का शौकीन जरूर होता है। चटाखेदार और मसाले से भरे हुए व्यंजन हर किसी का मूड बदल देते हैं। अगर मन नहीं लग रहा तो कुछ अच्छा खा लो, दोस्तों के साथ जा रहे हैं तो कुछ अच्छा खा लो, परिवार के साथ समय गुजारना है तो स्वादिष्ट व्यंजन ट्राई कर लो अक्सर हम सभी का खुश होने का मंत्रा यही होता है।

स्ट्रीट फूड वैसे तो सभी का दिल खुश कर देते हैं लेकिन अक्सर इन्हें अनहेल्दी भी बोला जाता है। बच्चों के माता-पिता और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर यही सलाह देते हैं कि बाहर का स्ट्रीट फूड नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये आपको बीमार कर सकता है। वैसे आपको बता दें कि इंडियन स्ट्रीट फूड मार्केट में कुछ ऐसे व्यंजन भी मौजूद हैं। जो खाने में तो शानदार है ही लेकिन सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही व्यंजनों के बारे में बताते हैं, जिनका स्वाद आप बिना किसी टेंशन के ले सकते हैं क्योंकि यह हेल्दी भी हैं।

भुट्टा

भुट्टा एक बहुत ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड है जिसे लोग बरसात और ठंड के मौसम में खाना बहुत पसंद करते हैं। इस कोयले पर सेका जाता है और ऊपर से नींबू नमक लगाकर खाया जाता है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे भुट्टे खाना पसंद नहीं होता।

शकरकंद का चाट

शकरकंद हम सभी ठंड के मौसम में अक्सर खाते हैं। यह एक तरह का फ्रूट है जो पोषक तत्वों से भरा होता है। अगर आपको चटपटा खाना चाहते हैं तो इसका चाट बहुत आसानी से बाजार में मिल जाता है। इसका स्वाद आपका मन खुश करने के साथ सेहत के लिए भी बेस्ट है। जरा नींबू और चाट मसाला इस स्वादिष्ट बनाते हैं।

मूंग दाल चिला

जो लोग चटपटा स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं उनके लिए मूंग दाल का चीला एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। मूंग की दाल काफी पौष्टिक मानी गई है और जल्दी से चिली के रूप में बनाया जाता है तो यह और भी स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर प्याज टमाटर और धनिया की स्टफिंग की जाती है और नींबू डाला जाता है। हरी चटनी के साथ भी यह बहुत स्वादिष्ट लगता है।

चना चाट

काले चने का चाट खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। यह सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा माना गया है। इसे बनाने के लिए चने को उबाला जाता है फिर उसमें नमक मिर्च नींबू का रस और हरा धनिया मिक्स किया जाता है। कुछ लोग इसमें प्याज भी उपयोग करते हैं।

मशरूम कबाब

आजकल लोग अलग-अलग तरह के व्यंजन खाने के शौकीन है और मशरूम कबाब इन्हीं में से एक है। ये स्मोकी डिश खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए मशरूम को साफ करके दही और मसाले के साथ मैरिनेट किया जाता है। इसके बाद इसे तवे या तंदूर में ग्रिल किया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews