एथनिक आउटफिट को दें मॉडर्न टच, ट्राई करें ये छोटे छोटे ट्रिक्स

एथनिक वेयर हर मौके पर हमें खूबसूरत लुक देने का काम करते हैं। अगर आप फैशन और ट्रेंड के साथ चलना चाहती हैं तो इन्हें मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहन सकती हैं।
Indian Wear

आजकल लोगों के बीच एथनिक आउटफिट पहनने का चलन काफी ज्यादा चल गया है। कोई त्यौहार है या फिर कोई खास दिन है या हम शादी विवाह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो लहंगा, साड़ी, कुर्ती ऐसे ही आउटफिट पहनते हैं। इस तरह के आउटफिट कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते। इन एथेनिक आउटफिट का अलग ही ग्रेस होता है जो आपको लोगों के बीच खूबसूरती से पेश करने का काम करता है।

वैसे आजकल जमाना फैशनेबल हो गया है और एथनिक आउटफिट को पुराने तरीके से पहनना आपको बोर कर सकता है। ऐसे में आप फैशनेबल और मॉडर्न ट्विस्ट के साथ इन्हें पहन सकती हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि किस तरह से सिंपल एथनिक वेयर को आप स्टेटमेंट लुक दे सकते हैं।

ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट (Indian Wear)

एथनिक वेयर में हम साड़ी या लहंगा पहनते हैं, जिनके साथ ब्लाउज पर पेयर किया जाता है। अगर आप मॉडर्न टच चाहती हैं तो ब्लाउज छोड़कर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के साथ आप क्रॉप टॉप, टी-शर्ट या शर्ट स्टाइल ब्लाउस कैरी कर सकती हैं। अगर ब्लाउज मॉडर्न और स्टाइलिश है तो साड़ी को हमेशा सिंपल रखने की कोशिश करें।

बॉटम के साथ एक्सपेरिमेंट

जिस तरह से ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है उसे तरह से बॉटम के साथ भी किया जा सकता है। आप सलवार की जगह सिगरेट पैंट, प्लाजो, धोती या जींस पहन सकती हैं। ऑफिस में जाना है तो सिगरेट पैंट्स बेस्ट है वही पार्टी के लिए धोती पैंट प्यार लगेंगे।

ज्वेलरी करें ट्राई

आप खूबसूरत सी ज्वेलरी पहन कर भी अपने एथनिक वेयर को बेस्ट बना सकते हैं। आप चाहे तो ज्वेलरी के साथ भी कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं जो आपके लुक को अलग बनाने का काम करें। लेयर्ड चैन, इयर कफ्स, बिग हूप्स यह ऐसे ऑप्शन है जो आपके लुक को बेहतरीन बनाने का काम करेंगे।

जैकेट और कैप

अगर आप कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ बोहो या लॉन्ग श्रग पहन सकती हैं। साड़ी और लहंगे के साथ भी जैकेट पहनी जा सकती है। अगर आप ब्लेजर पहनती है तो आपको बॉस लेडी वाला लुक मिलेगा। लहंगा पहन रही है तो दुपट्टे की जगह कैप को स्टाइल किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews