Wellness Travel के लिए भारत के टॉप डेस्टिनेशन, जहां आपको मिलेगी मानसिंक शांति

इंडिया में ऐसी बहुत सी जगह है जो कि वैलनेस ट्रैवल के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। यहां जाने के बाद आप अपने पुराने सारे चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं।
Wellness Travel

Wellness Travel Destinations : हमारे देश में एक-से-बढ़कर-एक घूमने फिरने वाली जगह है, जहां एक्सप्लोर करने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर से लोग पहुंचते हैं। सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है। आजकल वैसे भी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मन काफी ज्यादा तनाव ग्रस्त रहता है, जिससे बचने के लिए लोग घूमना फिरना पसंद करते हैं क्योंकि शरीर को रिफ्रेशमेंट की बहुत अधिक जरूरत होती है।

आजकल वैलनेस ट्रेवल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसका मतलब सिर्फ आराम करना नहीं होता, बल्कि इसका अर्थ यह है कि इस यात्रा में आप फिजिकली, मेंटली और इमोशनली अपने हेल्थ को प्रायोरिटी देते हैं। यह किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

टॉप डेस्टिनेशन (Wellness Travel Destinations)

इंडिया में ऐसी बहुत सी जगह है जो कि वैलनेस ट्रैवल के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। यहां जाने के बाद आप अपने पुराने सारे चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। यहां आपको अलग एनर्जी मिलेगी, इसलिए समय निकालकर अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ वैलनेस ट्रैवल जरूर करें। क्योंकि यह जिंदगी की गाड़ी को बैलेंस करने के लिए बहुत जरूरी होता है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

वैलनेस ट्रेवल की लिस्ट में भारत का ऋषिकेश शहर सबसे पहले नंबर पर आता है। यह गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां दुनिया भर से लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। इसके अलावा, यह सिटी पूरे विश्व में योग और ध्यान के लिए मशहूर है। यहां बहुत से आश्रम ऐसे हैं, जहां आपको जाने पर मानसिक शांति मिलेगी। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा तो देखने को मिलेगा ही, साथ ही आप गंगा किनारे बैठकर सुकून के दो पल बिता सकते हैं। इससे आपका माइंड स्ट्रेस फ्री होगा।

अल्लेप्पी (Alleppey)

इसके बाद वैलनेस ट्रेवल की लिस्ट में भारत का केरल राज्य भी आता है। यहां स्थित अल्लेप्पी शहर बैकवॉटर वेकेशन स्पॉट के लिए जाना जाता है। यहां आप हाउसबोट में घूमने का आनंद उठा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपको अलग ही शांति प्रदान करेगी। यहां का शुद्ध और शांत वातावरण आपकी सारी थकान को मिटा सकता है। यहां पर्यटकों के लिए अलग-अलग तरह की सुविधा उपलब्ध है। जैसे आप यहां आयुर्वेदिक मसाज और स्पा का लुफ्त उठा सकते हैं।

बाली (Bali, Indonesia)

इसके अलावा, आप यदि अधिक पैसे खर्च करना चाहते हैं तो आप इंडिया से बाहर भी वैलनेस ट्रैवल डेस्टिनेशन चूज कर सकते हैं। जिनमें बाली का नाम भी शामिल है। इस शहर का नाम तो वैसे भी काफी ज्यादा प्रचलित है। अक्सर कपल्स यहां पर हनीमून मनाने भी जाते हैं। यहां समुद्र, खूबसूरत बीच और शांत वातावरण में बसा हुआ शहर लोगों का पसंदीदा स्पॉट है। यहां सालों भर भीड़ देखने को मिलती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews