IRCTC Nepal Tour: क्या आपका भी है नेपाल घूमने का प्लान? IRCTC के यह टूर पैकेज का आप भी उठा सकते हैं फायदा, जानें इसकी पूरी जानकारी

IRCTC Nepal Tour: क्या आपका भी है नेपाल घूमने का प्लान? IRCTC के यह टूर पैकेज का आप भी उठा सकते हैं फायदा, जानें इसकी पूरी जानकारी

IRCTC Nepal Tour: क्या आप कहीं घूमने का टूर प्लान कर रहे हैं? यदि आप भी कहीं जाने का टूर प्लान कर रहें हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती हैं। दरअसल IRCTC आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया हैं। दरअसल IRCTC आपके लिए नेपाल टूर लेकर आया हैं। यदि ऐसे में आप नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं IRCTC का यह खास पैकेज आपको एक उचित ऑप्शन दे सकता हैं। तो चलिए इसमें क्या क्या-क्या आपको मिलने वाला है इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस खबर में देने वाले हैं।

दरअसल IRCTC ने नेपाल टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो कि लखनऊ से शुरू होकर काठमांडू तक जाता है। इस पैकेज के तहत सैलानियों को पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यह पैकेज सैलानियों को नेपाल के प्राकृतिक सौंदर्य और स्थलों का भी आनंद लेने का मौका देता है।

नेपाल टूर पैकेज का विवरण:

शुरुआत स्थल: इस पैकेज की शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी।
यात्रा की अवधि: इस पैकेज में आपको 5 दिन और 4 रात की नेपाल की सैर का मौका मिलेगा।
धार्मिक स्थलों का दर्शन: आपको पशुपतिनाथ मंदिर, मनोकामना मंदिर जैसी कई धार्मिक जगहों के दर्शन का मौका मिलेगा।
शामिल सुविधाएं: सैलानियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों मिल रहा है।

कितना होगा पैकेज का शुल्क?

पैकेज के शुल्क में सिंगल, डबल, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के हिसाब से अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए शुल्क प्रति व्यक्ति 53,600 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 45,900 रुपये, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 44,600 रुपये हैं।

वहीं इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर जा सकते हैं या आपका स्थानीय ट्रेवल एजेंसी से संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews