IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब कश्मीर की वादियों के साथ मिलेगा वैष्णो देवी के दर्शन का भी मौका

IRCTC Tour: आईआरसीटीसी अब यात्रिओं के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया हैं। जिसमें आपको माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने का भी बड़ा मौका मिलने वाला हैं। दरअसल RCTC समय समय पर देश के विभिन्न हिस्सों के लिए टूर पैकेज लेकर आता रहता है। वहीं इस पैकेज में आपको कश्मीर घूमने का मौका मिलने वाला हैं।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया एक शानदार टूर पैकेज, अब कश्मीर की वादियों के साथ मिलेगा वैष्णो देवी के दर्शन का भी मौका

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी टूर पैकेजेस द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न ट्रेन और फ्लाइट पैकेजेस उपलब्ध कराई जाती हैं, जो टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं। वहीं आज हम आपको आईआरसीटीसी के कश्मीर और वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में बताएंगे। दरअसल आईआरसीटीसी अब आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से खूबसूरत वादियों के मजे ले सकते हैं।

दरअसल आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम है “Kashmir Paradise On Earth with Vaishno Devi Tour Package Ex Ahmedabad”. जानकारी के अनुसार इस पैकेज में आपको गांधीनगर रेलवे स्टेशन से जम्मू के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी।

जानिए इस टूर पैकेज की खासियत:

जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू होकर, इस टूर पैकेज की यात्रा 11 दिनों और 10 रातों तक चलेगी। वहीं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा गांधीनगर, कलोल, मेहसाणा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबू रोड, फसाना, माड़वाड़, और जोधपुर से उपलब्ध होगी। जानकारी दे दें कि इस पैकेज में आपको मील में ब्रेकफास्ट, लंच, और डिनर की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही, यहां आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा।

जानें इसका किराया:

दरअसल आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की खासियत की बात करें तो इसमें आपको हर जरूरत की सुविधा मिलने वाली हैं जैसे की आपको इस पैकेज में मील में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। वहीं शुल्क की बात करें तो, इसमें सिंगल ऑक्यूपेंसी पर 58,300 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर 42,000 रुपये प्रति व्यक्ति और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 40,100 रुपये प्रति व्यक्ति का शुल्क देना होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews