IRCTC Tour Packages : IRCTC लेकर आया एक शानदार पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में आप घूम सकेंगे कश्मीर की खुली वादियां

IRCTC Tour Packages : IRCTC ने टूरिस्टों के लिए खास कश्मीर टूर पैकेज पेश किया है जिसका नाम 'फैसिनेटिंग कश्मीर' है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज की मदद से आसानी से कश्मीर की वादियों में घूमने का मजा ले सकते हैं।
IRCTC Tour Packages : IRCTC लेकर आया एक शानदार पैकेज, अब मात्र इतने रूपए में आप घूम सकेंगे कश्मीर की खुली वादियां

IRCTC Tour Packages : क्या आप भी अपने परिवार सहित आने वाले समय में कश्मीर की वादियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं। यदि आप ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज की मदद से आसानी से घूम सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी के इस पैकेज से आपको कश्मीर और जम्मू की खूबसूरत वादियों में टहलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपको इस पैकेज में कई फायदे भी मिलने वाले हैं।

दरअसल IRCTC ने टूरिस्टों के लिए खास कश्मीर टूर पैकेज पेश किया है जिसका नाम ‘फैसिनेटिंग कश्मीर’ है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में रोमांचक दर्शनीय स्थल, अद्वितीय संस्कृति और रोमांचक एक्सपीरियंस भी शामिल हैं। यह टूर 6 दिनों तक का है और यह पटना से शुरू होकर वापस पटना लौटेगा। जानकारी दे दें कि IRCTC के इस पैकेज में रहने, खाने की व्यवस्था फ्री में है जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

घूमने को मिलेगी कई जगहें:

जानकारी के अनुसार IRCTC ने पटना से शुरू होने वाला एक विशेष कश्मीर टूर पैकेज पेश किया है, जो 5 रात और 6 दिन का है। इस यात्रा में पर्यटक पटना से शुरुआत करेंगे, और इस टूर में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहें शामिल होंगी। इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 42,270 रुपये रखी गई है। इसमें यात्री पटना से दिल्ली और फिर दिल्ली से श्रीनगर तक फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे।

IRCTC कश्मीर टूर पैकेज की डिटेल:

यात्रा अवधि: 5 रात और 6 दिन
शुरुआत: पटना से
डेस्टिनेशन: श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम
शुरुआती कीमत: 42,270 रुपये

यात्रा मोड:

पटना से दिल्ली: फ्लाइट
दिल्ली से श्रीनगर: फ्लाइट
यात्रा क्लास: कंफर्ट क्लास
शुरुआत तिथि: 10 सितंबर

इसमें मिलने वाली सुविधाएं:

ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल
रहने की व्यवस्था
सस्ती और सुविधाजनक यात्रा

IRCTC ने विभिन्न समूहों और व्यक्तिगत यात्रियों के लिए किराए की सूची तैयार की है, जिससे हर यात्री की यात्रा सुविधाजनक और बजट के अनुकूल हो सके।

IRCTC के कश्मीर टूर पैकेज का किराया विवरण:

अकेले यात्रा करने पर: प्रति व्यक्ति 48,460 रुपये
दो लोगों के साथ यात्रा करने पर: प्रति व्यक्ति 43,655 रुपये
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर: प्रति व्यक्ति 42,270 रुपये
5 से 11 साल के बच्चों के लिए (बेड के साथ): 33,670 रुपये
5 से 11 साल के बच्चों के लिए (बिना बेड): 30,925 रुपये

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews