डाइट में शामिल करें कटहल के बीज, मिलेंगे कई फायदे, तेजी से घटेगा वजन, दूर होगी ये समस्याएं

डाइट में शामिल करें कटहल के बीज, मिलेंगे कई फायदे, तेजी से घटेगा वजन, दूर होगी ये समस्याएं

Jackfruit Seeds Benefits: कटहल की तरह इसके बीज भी सेहतमंद गुणों भरपूर होते हैं। कटहल के बीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, थाइमीन, नियासिन, आयरन और जिंक से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।

आँखों के लिए वरदान

आंखों के लिए कटहल का बीज बेहद ही लाभकारी माना जाता है। विटामिन ए की मात्रा भरपूर होने के कारण यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। साथ ही कई समस्याओं को दूर करता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हड्डियों के लिए भी कटहल के बीच बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। मैग्नेशियम, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्वों से तत्व से भरपूर यह बीज हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करता है।

पाचन से जुड़ी समस्या होगी दूर

पाचन के लिए  कटहल के बीज किसी वरदान से कम नहीं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

नहीं होगी खून की कमी

कटहल के बीज में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। यह लाल रक्त के निर्माण में सहायता में सहायता करता है।

वजन घटाने में करता है मदद

वजन कम करने के लिए कटहल के बीच कारगर उपाय माने जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर के मेटाबॉलिज़्म में सुधार आता है। जिससे वजन तेजी से घटता है। इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित रखने में मदद करता है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews