जया किशोरी ऐसे करती है अपने गुस्से को शांत, आपको भी अपनाना चाहिए

गुस्सा अगर आपकी जिंदगी में हर रोज़ की परेशानी बन गया है, तो मोटिवेशनल स्पीकर और कथा वाचिका जया किशोरी की यह एक छोटी सी सलाह अपनाकर आप ना सिर्फ अपने गुस्से पर काबू पा सकते हैं, बल्कि रिश्तों में भी पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं।
Jaya Kishori

भागदौड़ भरी जिंदगी में गुस्सा आना आम बात हो गई है। कभी ऑफिस के स्ट्रेस से, तो कभी घर की उलझनों से लोग छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खो बैठते हैं। लेकिन यही गुस्सा रिश्तों में दरार ला देता है और दिलों को दूर कर देता है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जया किशोरी जी (Jaya Kishori) की एक सिंपल टिप लोगों को बहुत पसंद आ रही है। उनकी सलाह है गुस्सा आए तो तुरंत रिएक्ट मत करो, बस कुछ सेकेंड रुक जाओ। और यहीं से बात बदलने लगती है।

“गुस्से के वक्त चुप रहना सीखो”

जया किशोरी कहती हैं कि जब भी बहुत ज्यादा गुस्सा आए, उस पल खुद को 5 से 10 सेकेंड के लिए रोक लो। ना कुछ कहो, ना कोई फैसला लो। बस चुप रहो। ये छोटी सी चुप्पी कई बार बड़े झगड़ों को रोक देती है और सोचने का समय देती है।

गुस्से के वक्त हमारा दिमाग नहीं, हमारी जुबान चलती है

जब हम गुस्से में होते हैं तो बिना सोचे समझे कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसका असर बाद में पछतावे में बदल जाता है। जया किशोरी इस पर साफ कहती हैं “गुस्से में इंसान शब्दों से वार करता है।” लेकिन अगर हम उस वक्त एक पॉज से खुद को ब्रेक दे दें, तो हम उस गलती को होने से रोक सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews