Hindi News

जया किशोरी को कैसे पति की तलाश है? जानिए उनके दिल की बातें

Written by:Bhawna Choubey
Published:
जया किशोरी न सिर्फ एक प्रेरणादायी कथावाचिका हैं, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन भी हैं। उनकी बातें, जीवन के प्रति नजरिया और संस्कार आज के युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं। हाल ही में जया किशोरी ने अपने होने वाले पति को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा कीं, जो हर लड़की और लड़के के लिए जानना दिलचस्प हो सकता है।
जया किशोरी को कैसे पति की तलाश है? जानिए उनके दिल की बातें

जया किशोरी एक जानी-मानी भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर है, भारत में लगभग सभी जया किशोरी को बहुत अच्छे से जानते हैं। उनकी बातें लोगों को सही मार्गदर्शन देते हैं, लोगों के मन में चल रही उलझन जया किशोरी की बातों से सुलझ जाती है। भक्ति से भरी उनकी जीवनशैली और पवित्र विचार लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

अक्सर लोग उनके भजन, कथाएं और प्रवचनों के अलावा उनके निजी जीवन से जुड़ी कई बातों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि जया किशोरी कभी शादी करेंगी? अगर वे शादी करना चाहती है तो वे उनके पार्टनर में क्या-क्या क्वालिटी देखेंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे की जया किशोरी अपने होने वाले पति के अंदर कौन-कौन सी क्वालिटी देखना चाहती है।

Jaya Kishori को कैसा जीवनसाथी चाहिए?

जया किशोरी कहती है, कि वे ऐसे पार्टनर की तलाश में है, जो एक अच्छा पिता बन सके। वे कहती है कि अच्छा बेटा होना, अच्छा व्यक्ति होना अलग बात होती है, लेकिन आप जब बच्चों के पिता बनते हैं, आपकी जिम्मेदारियां बदल जाती है, इसलिए वे कहती है कि वे ऐसा पार्टनर चाहती है जो एक अच्छा पिता बन सके।

 पार्टनर चुनते समय सबसे ज़रूरी बात क्या है?

जया किशोरी कहती है कि अकसर, मैं लड़कों के बारे में सोचती हूँ या उन्हें देखती हूँ तुम मेरे मन में एक ही ख्याल आता है कि हो सकता है यह मेरा अच्छा पार्टनर बन सके, लेकिन अगले ही पल मैं सोचती हूँ कि क्या ये इंसान मेरे बच्चे के लिए ठीक होगा।

जया किशोरी की शादी की सोच क्या है?

जया किशोरी कहती है कि अगर मुझे लगता है कि मेरा पार्टनर मेरे बच्चों के आस पास रहने लायक है, मेरे बच्चों के लिए वह एक अच्छा पिता है, तब ही मैं उसके साथ शादी करने का विचार मन में ला सकती, इसके अलावा फिर चाहे वह व्यक्ति कितना भी अच्छा क्यों न हो, मैं शादी करने के लिए सोच भी नहीं सकती।

माता-पिता की जिम्मेदारी पर जया किशोरी का नजरिया?

जया किशोरी कहती है कि हम अपने ही माता-पिता को देखते हैं, कई बार वे दोनों कितनी ही चीज़ों का सैक्रिफाइस करते हैं, ख़ुद चाहे कितना भी एडजस्टमेंट कर ले, लेकिन जब बात अपने बच्चों की आती है तो माता-पिता कभी पीछे नहीं हटते हैं। हमारे माता-पिता आपस में एक दूसरों की ग़लत हरकतों, आदतों को आसानी से नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन जब ये हरकतें बच्चों की तरह दिखाई देती है तो माता-पिता नज़रअंदाज़ नहीं कर पाते।

इसके अलावा जया किशोरी यह भी कहती है कि जब कभी भी आप अपना पार्टनर तलाशो, तो हमेशा यह बात ज़रूर अपने ध्यान में रखना, कि आपका पार्टनर आपके साथ कितना भी कोम्प्रोमाईज कर ले, लेकिन बच्चों के लिए किसी भी तरह का कोम्प्रोमाईज नहीं होना चाहिए, इसलिए आपका होने वाला पार्टनर चाहे कैसा भी हो लेकिन अगर वह एक अच्छा पिता बनने लायक है तो वह आपका अच्छा पार्टनर हो सकता है।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews