जया किशोरी ने बताया असली रिश्तों को समझने का तरीका, आप भी जानें

Jaya Kishori: जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार हमें यह सिखाते हैं कि जीवन में सच्चे अपने वही होते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़े रहते हैं। उनका हर कोट जीवन को देखने का नजरिया बदल देता है और रिश्तों की असली अहमियत को समझाता है।
Jaya Kishori

जया किशोरी न सिर्फ भक्ति की दुनिया में जानी जाती हैं, बल्कि उनकी बातें और कोट्स भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं। उनके शब्दों में सिर्फ आध्यात्म नहीं, बल्कि जिंदगी को बेहतर समझने की सीख भी होती है।

हाल ही में वायरल हो रहे जया किशोरी (Jaya Kishori) के एक विचार ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिंदगी में सबसे करीब वही लोग होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के, सिर्फ आपके साथ खड़े रहते हैं। न कोई दिखावा, न कोई अपेक्षा सिर्फ एक सच्चा साथ।

जया किशोरी के विचारों से सीखें, कौन होते हैं हमारे सच्चे अपने

1. जो बिना कहे समझ जाएं

जया किशोरी कहती हैं, “कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपके दर्द को आपकी आंखों से पढ़ लेते हैं, और बिना कुछ पूछे साथ खड़े हो जाते हैं। ऐसे लोग ही असल में आपके अपने होते हैं।”

ये लोग न तो आपके शोहरत के पीछे होते हैं और न ही आपके पैसों के लिए। ये सिर्फ आपके इंसान होने के नाते आपको अपनाते हैं। ऐसे रिश्तों को पहचानना और संभालना जरूरी है।

2. मतलब न हो फिर भी साथ निभाएं

अक्सर जब हम किसी मुश्किल में होते हैं, तो बहुत से लोग दूर हो जाते हैं। लेकिन जो लोग बिना किसी मतलब के साथ रहते हैं, वही हमारे जीवन के असली हीरो होते हैं।

जया किशोरी का एक और विचार है, “रिश्ते वही मजबूत होते हैं जो बिना शर्तों के निभाए जाएं।” ये कोट आज के दौर में रिश्तों की सच्चाई बयां करता है, जहां स्वार्थ तेजी से रिश्तों की नींव को खोखला कर रहा है।

3. जब सब दूर जाएं, तब जो पास आएं

मुसीबत के समय जब सब साथ छोड़ देते हैं, और कोई एक व्यक्ति आपके पास आता है, तो उसका मूल्य सबसे ज्यादा होता है। जया किशोरी इस बात को बड़े ही खूबसूरत तरीके से कहती हैं, “दुनिया में बहुत लोग मिलेंगे जो आपके अच्छे वक्त में आपके साथ होंगे, लेकिन जो बुरे वक्त में साथ दे, उसे कभी मत भूलना।” ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं, और इन्हीं से जुड़कर जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाया जा सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews