अब मंज़िल की टेंशन छोड़िए, सफर को खूबसूरत बनाइए, पढ़िए जया किशोरी के एक से बढ़कर एक विचार

Jaya Kishori: जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स आज लाखों लोगों की सोच बदल रहे हैं। उनका ये खास संदेश है, मंज़िल की चिंता मत करो, सफर को एंजॉय करो। जानिए क्यों उनका ये विचार आज की लाइफस्टाइल के लिए एकदम ज़रूरी बन गया है।
Jaya Kishori

भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई बस एक ही चीज़ के पीछे भाग रहा है, मंज़िल। लेकिन जया किशोरी (Jaya Kishori) का कहना है कि अगर सफर ही बोझ बन जाए, तो मंज़िल में भी खुशी नहीं मिलती। यही सोच उनके मोटिवेशनल कोट्स में भी झलकती है, जो आज के यूथ को गहराई से छू रहे हैं।

जया किशोरी ना सिर्फ एक धार्मिक वक्ता हैं, बल्कि एक यूथ आइकन भी बन चुकी हैं। उनके मोटिवेशनल कोट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में उनका एक कोट खूब चर्चा में है, मंज़िल की चिंता मत करो, अपने सफर को खूबसूरत बनाओ।” इस बात में गहरी सीख है, जब हम सिर्फ नतीजों पर फोकस करते हैं, तो रास्ते की खूबसूरती खो देते हैं। जया किशोरी का मानना है कि हर कदम का मज़ा लेना ही असली सफलता है।

जया किशोरी के कोट्स

जया किशोरी की खासियत है उनका सरल और सीधा संवाद। उनके कहे गए शब्द ज़िंदगी के असल स्ट्रगल्स से जुड़े होते हैं। उनकी बातें ना सिर्फ धार्मिक, बल्कि व्यवहारिक भी होती हैं। यही वजह है कि आज की जनरेशन भी उनसे जुड़ रही है।

जैसे उनका यह कोट्स, “जो आपके सफर में साथ न चले, उसे मन से थैंक यू करें और आगे बढ़ें।”, यह सीधी बात दिल को छूती है। उनकी प्रेरणा सिर्फ मंदिर या कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने की बात करती है।

क्यों जरूरी है ‘मंज़िल’ के बजाय ‘सफर’ पर ध्यान देना?

आज की लाइफस्टाइल में लोग इतने बिज़ी हो गए हैं कि वो सिर्फ टारगेट्स को हासिल करने में लगे हैं, चाहे वो जॉब हो, रिलेशनशिप हो या पर्सनल गोल्स। ऐसे में सफर यानी प्रोसेस बोरिंग और थकाऊ लगने लगता है। जया किशोरी का ये कोट्स एक रियलिटी चेक की तरह है। ये याद दिलाता है कि अगर रास्ता ही नीरस होगा, तो मंज़िल भी अधूरी लगेगी। अपने हर दिन को माइने देना, हर छोटी उपलब्धि को सेलिब्रेट करना ही असली जर्नी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews