Journalist से शादी करने का सोच रहे हैं? पहले जान लें ये 3 बातें, नहीं तो रिश्ते में आ सकती है दरार

अगर आप किसी पत्रकार से शादी करने की सोच रहे हैं तो ये तय मानिए कि आपकी ज़िंदगी थोड़ी अलग होने वाली है। पत्रकार (journalist) की जिंदगी जितनी रोमांचक दिखती है, असल में उतनी ही व्यस्त और अनिश्चित भी होती है। जानिए वो 3 जरूरी बातें जो आपको पहले से जान लेनी चाहिए।
journalist

किसी पत्रकार (journalist) से रिश्ता जोड़ना एक तरह से 24×7 न्यूज रूम का हिस्सा बनने जैसा होता है। जब देश-दुनिया की हलचल उनकी नींद से ज़्यादा अहम हो जाती है, तो निजी रिश्तों को बनाए रखने में एक अलग तरह की समझ और धैर्य की ज़रूरत होती है।

एक पत्रकार के जीवन का रूटीन तय नहीं होता। कभी रात में रिपोर्टिंग, तो कभी सुबह की बाइट, कभी फील्ड में जाना, तो कभी स्टूडियो में लाइव। ऐसे में अगर आप पत्रकार से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं वो 5 बातें जिन पर आपको पहले ही तैयार हो जाना चाहिए।

Journalist से शादी करने वालों को किन बातों के लिए रहना चाहिए तैयार

1. समय की किल्लत

पत्रकारों की जिंदगी डेडलाइन और ब्रेकिंग न्यूज के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके लिए किसी स्टोरी की टाइमिंग, परिवार के साथ डिनर से ज़्यादा मायने रख सकती है। जब आप साथ बैठकर फिल्म देखने की सोच रहे होंगे, तब उन्हें फोन पर कोई अपडेट करना हो सकता है। अचानक ऑफिस बुलावा आ सकता है या किसी इमरजेंसी पर रिपोर्टिंग करनी पड़ सकती है। इसलिए अगर आप जर्नलिस्ट से शादी कर रहे हैं, तो इस बात को पहले ही स्वीकार कर लें कि उनके पास समय की अस्थिरता एक स्थायी हिस्सा है।

2. हर बात में सवाल

एक पत्रकार की ट्रेनिंग ही ऐसी होती है कि वह हर बात की सच्चाई जानने में जुट जाता है। कोई बात अधूरी या गोलमोल कहने पर वह तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर देंगे। निजी रिश्तों में भी उनकी ये आदत कभी-कभी बहस या असहजता का कारण बन सकती है। उन्हें किसी भी विषय पर जानकारी लेना और फिर उस पर अपना पक्ष रखना पसंद होता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि रिश्ते में शांति बनी रहे, तो खुलेपन और ईमानदारी को ही रास्ता बनाएं।

3. प्राइवेसी का टोटा

पत्रकारों का जीवन सार्वजनिक होता है, खासकर जो टीवी या डिजिटल मीडिया में हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हमेशा सक्रियता रहती है। घर के अंदर की बातें भी कभी-कभी बातचीत या विचार के रूप में स्क्रीन पर आ सकती हैं। कभी उन्हें किसी मुद्दे पर स्टैंड लेना पड़ सकता है, जिससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे में विश्वास और सीमाओं की समझ बहुत जरूरी है। अगर आप जर्नलिस्ट से शादी कर रहे हैं, तो ये मान लें कि आपको भी कभी-कभी सुर्खियों का हिस्सा बनना पड़ सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews