
करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का त्यौहार महिलाओं के बीच बहुत अहमियत रखता है। यह ऐसा दिन होता है जो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल यह त्यौहार 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है, जिसमें ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत करती है तो अपने लुक को लेकर सच में जरूर होगी कि क्या पहनना चाहिए।
अगर अब तक आपने अपने लिए साड़ी नहीं चुनी है या फिर आप अपने बैंगल्स को लेकर कन्फ्यूजन में हैं। तो आज हम आपको कुछ गोल्डन रंग की साड़ियों के कलेक्शन और कुछ खूबसूरत बैंगल्स के डिजाइन बताते हैं। करवा चौथ पर आप इनमें से कोई भी चीज अपने लिए चुन सकती हैं और बेहतरीन लुक हासिल कर सकती हैं। आपके इस लुक को देखकर हर कोई आपकी तारीफ करता दिखाई देगा।
सॉफ्ट टिशू साड़ी
गोल्डन रंग की साड़ी करवा चौथ के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है। अगर आपको ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो आप सॉफ्ट टिशु फैब्रिक से तैयार की गई साड़ी पहन सकते हैं। इसमें साथ जैकर्ड वर्क किया गया ब्लाउज बहुत सुंदर लगेगा। आप इस पर कंट्रास्ट चोकर और इयररिंग पहन सकती हैं।
सिल्क साड़ी
व्रत और त्योहारों के मौके पर सिल्क साड़ी रॉयल लुक देने का काम करती है। गोल्डन रंग की इस साड़ी को आप मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी कर सकते हैं। कानों में बड़े झुमके और हाथ में बैंगल्स के साथ ओपन हेयर आपके लुक को कंप्लीट बनाएंगे। आप चाहे तो हल्का नेकलेस भी गले में डाल सकते हैं।
बनारसी साड़ी
सुहाग का पर्व और बनारसी साड़ी का जिक्र ना निकले ऐसा भला कैसे हो सकता है। आप भी करवा चौथ पर अपनी लुक को रॉयल टच देने के लिए बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। यह हर स्किन टोन की महिला पर बेस्ट लगेगी। इसके साथ लॉन्ग चोकर और बैंगल्स बेस्ट लगेंगे।
जरी साड़ी
जब आप बनारसी पैटर्न की साड़ी बाजार में लेने जाएंगे तो सिंपल के अलावा आपको जरी वर्क की साड़ी मिल जाएगी। यह पहनने में बहुत खूबसूरत लगती है। त्योहारों के मौके पर वैसे क्यों जरी वर्क काफी सुंदर नजर आता है। गोल्डन के अलावा यह आपको लाल गुलाबी भरे मिले और कहीं रंगों में मिल जाएगी। इसके साथ आप स्टड इयररिंग्स पहन सकते हैं।
कांजीवरम साड़ी
इन दोनों कांजीवरम साड़ी का फैशन काफी ज्यादा चल रहा है। गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी करवा चौथ के मौके पर आपको सबसे बेस्ट लुक देगी। इसके बॉर्डर पर जरी वर्क देखने को मिलता है। यह फूलों के प्रिंट में आती है जो पारंपरिक लुक को सुंदर बनाती है।
करवा चौथ के लिए बैंगल्स (Karwa Chauth 2025)
साड़ी का लुक तब तक कंप्लीट नजर नहीं आता जब तक हाथों में चूड़ियां ना पहनी गई हो। चूड़ी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है। ऐसे में आप कुछ खूबसूरत से बैंगल्स डिजाइन ट्राई कर सकते हैं जो आपके लुक को कंप्लीट करेंगे।
पंजाबी चूड़ा
करवा चौथ के मौके पर अगर आउटफिट को सही तरह से कंप्लीमेंट करना चाहती हैं तो पंजाबी चूड़ा पहन सकती हैं। यह बहुत ही सुंदर लुक देता है। नई नवेली दुल्हन के लिए तो हैवी जुड़ा सेट बेस्ट रहेगा।
फोटो वाला चूड़ा
अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं तो कस्टमाइज बैंगल्स भी बेस्ट ऑप्शन है। आप अपने पसंदीदा बंगले पर अपने हस्बैंड के साथ कोई भी प्यारी सी तस्वीर लगवा सकती हैं। ये उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो शादी के बाद पहली बार करवा चौथ कर रहे हैं।
हैवी गोल्डन कड़े
अगर आपको हैवी स्टाइल बैंगल्स पहनने की इच्छा है तो गोल्डन रंग के कड़े चुने जा सकते हैं। इन्हें आप रेडी या फिर आउटफिट की मैचिंग चूड़ियों के साथ पहन सकते हैं। चूड़ियों के आसपास लगे हुए कड़े क्लासी लुक देने का काम करेंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

