सर्दियों में Bridal Makeup करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, मिलेगा परफेक्ट लुक

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और एक बार फिर दुल्हनें अपने लुक को खास बनाने में जुट गई है। अगर आप भी ब्राइड बनने वाली है तो ब्राइडल मेकअप के दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
bridal Makeup

Bridal Makeup: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और एक बार फिर दूल्हा दुल्हन सज धज कर तैयार नजर आ रहे हैं। शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा दिन होती है। इस दिन सभी लोग सबसे अलग और खूबसूरत लगना चाहते हैं। लड़कियां तो अपनी शादी के लिए कई महीनो पहले से तैयार करती हैं।

शादी की तैयारी शुरू होते ही लड़कियों का स्किन केयर भी शुरू हो जाता है ताकि वह शादी के दिन खूबसूरत नजर आ सकें। इसके अलावा खुद को सुंदर बनाने और आउटफिट की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हर कोई मेकअप का सहारा भी लेता है। ब्राइडल मेकअप एक ऐसी चीज है जो हर लड़की के लिए सुंदर और खास होना जरूरी है। हर लड़की का यह सपना होता है कि उसका ब्राइडल मेकअप परफेक्ट होना चाहिए। हालांकि, सर्दियों में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है जो मेकअप खराब कर देती है। चलिए हम आपको बता देते हैं कि आपको क्या नहीं करना है जिससे लुक परफेक्ट नजर आए।

ब्राइडल मेकअप से पहले क्लींजिंग (Bridal Makeup)

मेकअप करने से पहले स्किन को साफ करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको स्क्रब करना होगा, जिससे स्किन साफ हो जाएगी और ड्राई भी नहीं रहेगी।

वाटर इंटेक का ध्यान

सर्दियों के मौसम में प्यास कम लगती है और हम पानी भी कम पीते हैं। पानी की कमी की वजह से स्किन हाइड्रेट नहीं रह पाती। ध्यान रखें आपको पानी अच्छी तरह पीना है, जिससे स्किन का ग्लो बना रहे।

सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ब्राइडल मेकअप में कभी भी सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। कम पैसे खर्च करने के चक्कर में कई बार लड़कियां सस्ते प्रोडक्ट चुन लेती हैं जिससे उनका लुक खराब हो जाता है।

स्किन टोन का ख्याल

अगर आप स्किन टोन के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं तो आपका मेकअप खराब हो सकता है। याद रखें आपके जितने भी प्रोडक्ट अप्लाई करवाने हैं, वह अपनी स्किन टोन के हिसाब से लगवाने हैं।

शेड्स का ध्यान

ब्राइडल मेकअप के दौरान आप जिस भी रंग के आईशैडो या लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं, उसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जरूरी नहीं कि हमारा आउटफिट जिस रंग का है हम मेकअप भी उसी रंग का करें। अपने लुक को सुंदर और सटल बनाने के लिए हम लाइट रंग चुन सकते हैं।

ना लगाएं पाउडर

मेकअप को लंबे समय तक का रखने के लिए और टच देने के लिए हम पाउडर का इस्तेमाल जरूर करते हैं। सर्दियों में मेकअप के ऊपर पाउडर का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इससे आपकी स्किन ड्राई लग सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews