वर्कआउट सेशन से पहले और बाद में इन चीजों का रखें ध्यान, जानें 5 Skin Care Tips

Skin Care Tips

Skin Care Tips: जिस तरह की लाइफस्टाइल हम जी रहे हैं, ऐसे में अपनी स्किन और बालों के देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। खुद का फिगर परफेक्ट बनाए रखने के लिए लोग हर दिन कसरत तो कर लेते हैं लेकिन कई बार हम हमारी स्किन पर ध्यान नहीं दे पाते। अगर आप एक हेल्दी वकआउट रूटीन को फॉलो करते हैं तो यह आपकी त्वचा को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर आप देखभाल नहीं करेंगे तो आपकी स्किन में समस्या हो सकती है।

जिम जाकर वर्कआउट करने के बाद वापस आकर नहा लेना ही सब कुछ नहीं होता। अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आज हम आपने बताते हैं कि वर्कआउट सेशन से पहले और बाद में आपको क्या करना चाहिए जिससे आपकी स्किन अच्छी बनी रहे।

अपनाएं ये  Skin Care Tips

  • वर्कआउट करने से पहले अपने चेहरे को धो लें। वर्कआउट के बाद आए पसीने के चलते जैसे हम अपना चेहरा धोना नहीं भूलते वैसे हमें पहले भी नहीं भूलना चाहिए।
  • वर्कआउट के दौरान निकलने वाले पसीने और गंदगी को पोछने के लिए ठंडे तौलिए का इस्तेमाल करें। एक्सरसाइज के दौरान शरीर से निकल रहा पसीना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे मुहांसे, ब्रेकआउट और जलन जैसी समस्या हो सकती है। इसीलिए यह जरूरी है कि पसीने को ठंडे तौलिए से पोछा जाए।
  • वर्कआउट की प्रक्रिया के साथ टोनर का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
  • अपनी त्वचा को बेंजोयल पेरोक्साइड और सैलिसैलिक एसिड से ट्रीट करें। इससे ये अच्छी बनी रहेगी।
  • अगर आप आउटडोर वर्कआउट कर रहे हैं तो सनब्लॉक लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। घर से बाहर जाते समय हम त्वचा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं इसीलिए वर्कआउट के समय भी इसका खास ध्यान रखना चाहिए।

इसके अलावा अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी जरूर पिए। अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो दिन में दो बार चेहरा माइल्ड क्लींजर से धोना बिल्कुल ना भूलें। डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएंट का उपयोग भी किया जा सकता है।

(Disclaimer- यहां दी गई समस्त जानकारी एक सामान्य जानकारी है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews