Neem Oil Benefits: रूखे और बेजान बालों में लगाएं नीम का तेल, मिलेगा पोषण

Neem Oil Benefits: रूखे और बेजान बालों में लगाएं नीम का तेल, मिलेगा पोषण

Neem Oil Benefits : जैसा कि हम सभी जानते हैं नीम कहने को तो काफी कड़वा होता है लेकिन यह हर बीमारी का सबसे अच्छा और बेहतरीन इलाज होता है। इसमें कई प्रकार के और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे लोगों को कई सारी समस्याओं से निजात मिल जाता है। यह आपके पेट, रोग, चेहरे समेत बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, प्रोटीन समेत अन्य कई सारे गुण पाए जाते हैं। अमूमन हम में से अधिकतर लोगों को बालों के झड़ने की समस्या होती है। जिस से निजात दिलाने के लिए आज हम उन्हें बालों में नीम का तेल इस्तेमाल करने के फायदे बताएंगे, जिससे बालों का झड़ना एकदम बंद हो जाएगा। साथ ही इससे आपके बालों को मजबूती भी मिलेगी…

बालों को पोषण

नीम का तेल हर मौसम में इस्तेमाल करना बेहद ही फायदेमंद होता है और खासकर सर्दियों के दिनों में नीम के तेल का जरूर उपयोग करना चाहिए क्योंकि इन दिनों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जिस से बचने के लिए आप अपने बालों में नियमित तौर पर नीम का तेल लगाएं। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही, मजबूती प्रदान होगी। इसके लिए सबसे पहले नीम के तेल को नारियल तेल में मिला लें और इससे अपने सिर को मसाज दें। इसे लगाने के करीब 30 मिनट बाद इसे धो लें, जिसका असर आपको बहुत जल्दी दिखाई देगा।

डैंड्रफ की समस्या

कई सारे लोगों को रूसी की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है। लोग इस कदर इससे परेशान हो जाते हैं कि मेडिकल ट्रीटमेंट लेने को भी तैयार हो जाते हैं लेकिन आज हम आपको डैंड्रफ से बचने के लिए यह तरीका बता रहे हैं। जिससे आपको राहत मिलेगी तो सबसे पहले एक चम्मच नीम का तेल कटोरी में ले लें। जिसके बाद उस में तुलसी का रस मिला लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों को मसाज दें और इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें। अगले दिन सुबह उठकर अच्छे शैंपू से अपने बालों को धोएं। इसका असर आपको अवश्य दिखाई देगा और आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।

फ्रिजी हेयर से छुटकारा

फ्रिजी हेयर से निजात पाने के लिए नीम का तेल सबसे अच्छा होता है। इससे आपके बालों को स्मूथनेस मिलती है। साथ ही, आपके बाल चमकदार और मजबूत बन जाते हैं। इसके लिए बस आपको एक कटोरी में दो चम्मच नीम का तेल और एक चम्मच शहद लेना है। जिसे अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपने बालों पर लगाना है। इसके करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें, जिसका नतीजा आपको बहुत ही कम समय में देखने को मिलने लगेगा।

Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग- अलग जगह से जुटाई गई एक सामान्य जानकारी है। MPBreakingnews इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews