आपके रसोई में मौजूद हल्दी असली है या नकली, पहचानने के लिए जानें ये आसान तरीका

आपके रसोई में मौजूद हल्दी असली है या नकली, पहचानने के लिए जानें ये आसान तरीका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हल्दी के अनेक फायदे होते हैं। यह ना सिर्फ रसोई में काम आता है बल्कि चेहरे और बीमारियों के इलाज के लिए हल्दी (Turmeric) का इस्तेमाल किया जाता। लेकिन आजकल मार्केट में खराब क्वालिटी की हल्दी बहुत ज्यादा बिकने लगी है, जिससे यह पहचाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कौन सी हल्दी सही है और कौन सी नकली। हल्दी समेत अन्य मसालों में मिलावट के कारण स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। प्राचीन काल से ही भारतीय पद्धति में मसालों को बहुत ज्यादा मान्यता दी गई है। इनका इस्तेमाल आयुर्वेद में इलाज के लिए भी किया जाता है, लेकिन आर्टिफिशियल रंग और केमिकल की मिलावट की जाती है। जिससे हल्दी मिलावट के बावजूद दिखने में अच्छी लगती है।  यह जान के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है, तो आइए जाने कैसे हल्दी की पहचान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… 11 जुलाई को चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, जाने मेष राशि से लेकर मीन तक हर एक का हाल

चेक करें हल्दी पॉलिश्ड है या नहीं

आप घर पर ही यह चेक कर सकते हैं कि आपका हल्दी का पाउडर पॉलिश्ड है या नहीं। इसके लिए आप छोटी सी कटोरी में हल्दी का पाउडर डालें। इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालकर छोड़ दे। थोड़ी देर बाद यदि से हिलाने से सॉल्यूशन का कलर गुलाबी होता है तो समझ जाइए कि इसमें मेटनील केमिकल की मात्रा मौजूद है।

चॉक की मात्रा ऐसे करें चेक

कई बार हल्दी पाउडर की मात्रा को बढ़ाने के लिए चॉक पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चेक करने के लिए आप एक कटोरी में हल्दी का पाउडर, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पानी मिलाकर पानी मिला ले। थोड़ी देर बाद यदि इसमें बुलबुले बनते हैं तो समझ जाइए कि इसमें चॉक पाउडर की मिलावट की गई है।

यह भी पढ़े… Cholesterol Level: शरीर में बढ़ जाए अगर कोलेस्ट्रॉल तो एक क्लिक में जानें क्या खाएं और क्या ना खाएं?

क्या आपकी हल्दी खाने लायक है?

अपने घर में मौजूद हल्दी की शुद्धता चेक करने के लिए आप एक जग या ग्लास में पानी भर लें। फिर उसमें एक चम्मच हल्दी को डालें। ग्लास में डाले गए मिश्रण को हिलाए और यदि ग्लास के सतह पर बैठने का इंतजार करें। यदि हल्दी सतह में जाकर बैठ जाती है तो यह असली है और यदि ऐसा नहीं होता है और यह पानी में घुल जाती है, तो समझ जाइए कि आपके रसोई की यह हल्दी नकली है।

एक चुटकी हल्दी से करें शुद्धता चेक

हाथों पर लेकर भी हल्दी के शुद्धता को चेक कर सकते हैं। इसके लिए चुटकी भर हल्दी को अपनी हथेली पर रखें। अपने अंगूठे से इसे 10 से 20 सेकंड तक मसलें। असली हल्दी आपके हाथों पर निशान बना देगी और यदि ऐसा नहीं होता तो इसका मतलब यह है कि आपने जिस हल्दी को अपनी हथेली पर डाला था वह नकली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews