Korean Glass Skin: कोरियन ग्लो सीक्रेट! एक बार में पाएं फर्क, जानें ग्लास स्किन पाने का जादुई नुस्खा

korean

Korean Glass Skin: हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग रहे। खूबसूरत दिखने की होड़ में लोग बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं या फिर पार्लर में जाकर महंगा-महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं वहीं कुछ लोग घर में तरह-तरह के उपाय और नुस्खे भी अपनाते रहते हैं। जैसे-जैसे समय बदलता है वैसे-वैसे ब्यूटी ट्रेंड्स भी बदलते रहते हैं, मेकअप करने का तरीका, त्वचा का ख्याल रखने का तरीका सब कुछ दिन पर दिन बदलता रहता है। अभी फिलहाल कोरियन ग्लास स्किन आजकल काफी ट्रेंड में है। कोरियाई महिलाओं की चमकदार, मुलायम और बेदाग त्वचा हर किसी को आकर्षित करती है। अगर आप भी कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए है। यह नुस्खा प्राकृतिक सामग्री से बना है और यह आपकी त्वचा को बिना किसी नुकसान के चमकदार और मुलायम बना देगा।

कैसे पाएं कोरियन जैसी ग्लास स्किन

आवश्यक सामग्री

1/2 कप खीरे का रस
1/4 कप एलोवेरा जेल
1 चम्मच चावल का आटा
1/2 चम्मच शहद
1/4 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

1. एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

2. इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

3. 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।

4. ठंडे पानी से धो लें।

इस नुस्खे से क्या-क्या फायदे होते हैं

हाइड्रेट करेगा, पोषण देगा, मृत कोशिकाओं को हटाएगा, त्वचा को चमकदार बनाएगा, त्वचा को मुलायम बनाएगा। यह नुस्खा आप सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस नुस्खे के अलावा इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  • अपने चेहरे को दिन में दो बार धोएं।
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • पानी पीते रहें।
  • स्वस्थ भोजन खाएं।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • इन टिप्स को फॉलो करके आप निश्चित रूप से कोरियन जैसी ग्लास स्किन पा सकती हैं।

    Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews