लीडर बनने के लिए ये 3 बड़ी गलतियां कभी न करें, वरना आपका करियर पीछे रह जाएगा

लीडर बनने की चाहत हम सभी में होती है, इसी राह में कई युवा अपनी करियर ग्रोथ को ख़तरे में डाल देते हैं। ऐसी कुछ आम गलतियाँ है जो हर एक लीडर अपने करियर में तेज़ी से बढ़ने के दौरान कर देते हैं।
Leadership Quality

हर इंसान की एक फ़ितरत होती है कि वह अपने आस पास के लोगों से ज़्यादा आगे बढ़ना चाहता है, वह चाहता है कि वह अपनी टीम में सबसे आगे रहे, सभी की नज़रों में उसका सम्मान बढ़े और वह एक सफल लीडर बने। लेकिन इस चाहत के चलते लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके करियर को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है।

लीडरशीप सिर्फ़ एक अधिकार नहीं होता है बल्कि यह एक ज़िम्मेदारी, समझदारी और रणनीति का मिश्रण होता है। अगर आप जाने अनजाने में इन तीन आम गलतियों से बच नहीं पाए, तो वो आपकी टीम में भरोसा और करियर ग्रोथ दोनों ख़तरे में पड़ सकते हैं।

टीम के विचारों को नज़रअंदाज़ करना

एक अच्छा लीडर वही कहलाता है जो अपनी टीम की राय को भी महत्व देता हो। कई बार ऐसा होता है कि युवा लीडर जल्दी से निर्णय ले लेते हैं और टीम के सुझावों को अनसुना कर देते हैं। ऐसा करने से टीम में नाराज़गी पैदा हो जाती है और कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता से काम करना पसंद नहीं करते हैं।

इसका यह नुक़सान होता है की टीम पूरे मन से काम नहीं करती है, साथ ही साथ लीडर के ऊपर से विश्वास भी उठ जाता है। अगर आप चाहते हैं एक अच्छा लीडर बनना तो ज़रूरी है कि आप अपनी टीम के हर एक सदस्य के विचार को सुने, उन्हें प्रोत्साहित करे, और उनके सुझावों को लागू करने की कोशिश करें।

ख़ुद को सबसे ज़्यादा होशियार समझना

लीडर बनने के दौरान यह महसूस होना बेहद ही आम बात है कि आपको ही सब कुछ मालूम है और आप भी सबसे ज़्यादा होशियार व्यक्ति है। लेकिन आपकी यही सोच आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी कब बन जाती है। लीडर को भी हमेशा सीखते रहना ज़रूरी है, इसका सबसे बड़ा नुक़सान यह है कि टीम में भ्रम और ग़लत निर्णय लेने के जोखिम बढ़ते हैं। इसलिए ख़ुद को नियमित ट्रेनिंग, मेंटरशिप और फीडबैक से ख़ुद को अपडेट रखें।

भावनाओं को कंट्रोल में नहीं रखना

लीडर के रूप में तनाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप इस स्थिति में ग़ुस्से, निराशा या झुँझलाहट को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो बहुत बड़ा नुक़सान हो सकता है। अगर एक लीडर अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाता है, तो ऐसे में टीम के साथ रिश्ते बिगड़ते हैं और सम्मान खोने का ख़तरा भी बढ़ जाता है। अगर आपको जल्दी ग़ुस्सा आता है तो रोज़ाना मेडिटेशन करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews