जानें टॉक्सिक बॉस को हैंडल करने के तरीके, इस तरह बनाएं खुशनुमा माहौल

जानें टॉक्सिक बॉस को हैंडल करने के तरीके, इस तरह बनाएं खुशनुमा माहौल

Ways to Handle a Toxic Boss : किसी भी प्रोफेशनल लाइफ में ऑफिस का वर्किंग माहौल आज के लिए बहुत इंपॉर्टेंट माना जाता है। अगर ऑफिस का माहौल अच्छा ना हो, तो वहां पर काम करना बड़ा मुश्किल होता है। जिसमें कलीग्स के साथ ही बॉस का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। बता दें कि माहौल का असर हमारे मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। दरअसल, यदि बॉस बहुत टॉक्सिक हो तो कंपनी में एक भी पल गुजारना बहुत ही डिफिकल्ट होता है। इसके कारण लोगों को डिप्रेशन, एंजाइटी और स्ट्रेस जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कई बार उनकी उपस्थिति ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए नेगेटिव माहौल प्रदान करती है, जिससे एम्प्लाइज का काम में मन नहीं लगता। ऐसी परिस्थिति में कई बार बॉस राई का पहाड़ बनाते रहते हैं, जिससे काम में गलतियां भी होती है। वहीं, अगर आपका बॉस भी टॉक्सिक है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप वहां का माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

टॉक्सिक बॉस को हैंडल करने के तरीके

  • अगर आपके बॉस एम्पलाइज को हर बात पर परेशान करते हैं। छोटी-छोटी चीजों पर टोकते हैं, तो आपको बहुत ही समझदारी से इस सिचुएशन को डील करना चाहिए। इसके लिए आप एक लिमिट सेट कर लें। काम से जुड़ी बातों के अलावा अपनी पर्सनल प्रॉब्लम शेयर करने से बचें, जिससे आगे चलकर आपको किसी भी तरह की कभी कोई परेशानी नहीं होगी।
  • यदि आपको वर्किंग आवर के दौरान किसी काम को लेकर बॉस से डांट पड़ रही हो, तो उसे दिल और दिमाग पर ना लें। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही दिमाग में नेगेटिविटी आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इन गलतियों से कुछ सीखने का प्रयास करें और खुद को उनके सामने प्रूफ करें ताकि आगे से ऐसी स्थिति ना क्रिएट हो।
  • बहुत सारे ऑफिस में कंफर्टेबल माहौल नहीं होता, इसलिए आप अपने काम पर कंसंट्रेट करें। फालतू के गॉसिप से दूर रहे। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि कुछ कलीग्स बॉस के काफी क्लोज रहते हैं और आपके द्वारा बॉस के लिए की गई कोई भी बात उनतक तुरंत पहुंचा दी जाती है। इससे आपकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचें और खुद को गॉसिप से दूर रखें।
  • अगर आपको ऐसा फील हो रहा है कि बॉस आपको लगातार टारगेट कर रहे हैं, तो बेहतर है कि थोड़ी समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए आप उनसे क्लियर बात कर लें, क्योंकि इससे चीज क्लियर हो जाती है। यदि आप अपने बॉस से खुलकर बात करेंगे, तो जाहिर है कि वह आपकी प्रोब्लेम्स को समझते हुए आपका भी हर हाल में साथ देंगे।
  • काम के दौरान यदि आपको कुछ बातें समझने में दिक्कत आ रही हो तो बेहतर है कि आप बॉस से इसे डायरेक्ट कंफर्म कर लें। ऐसे में आपसे गलतियां नहीं होगी और आपको इसके लिए डांट भी नहीं पड़ेगी। इस तरह एक अच्छा माहौल भी बनेगा।
  • ऑफिस में बेवजह टाइम पास करने से बचें। किसी भी कलीग या फिर बॉस से बात करते वक्त शालीनता बरतें क्योंकि आपका प्रोफेशनल लैंग्वेज ही आपकी पहचान होती है। इसलिए बात करते वक्त शब्दों का चयन सही रखें ताकि माहौल सही रहे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews