Leather Purse से हट जाएंगे जिद्दी दाग, बस अपनाएं ये कमाल के घरेलू ट्रिक्स

अगर आपके लेदर पर्स पर दाग पड़ गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स की मदद से आप इसे बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकती हैं। इन तरीकों से पर्स फिर से नया जैसा चमकने लगेगा और आपकी फ्रेंड्स भी पूछेंगी सीक्रेट।
Leather Purse

लेदर पर्स (Leather Purse) हर महिला की पर्सनालिटी को एक स्टाइलिश टच देता है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही और उस पर पड़ने वाले दाग इसकी पूरी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। खासकर अगर दाग तेल, स्याही या मेकअप के हों, तो इन्हें हटाना मुश्किल लगता है।

अच्छी बात यह है कि लेदर पर्स को साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनिंग प्रॉडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं। कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो दाग को जल्दी और सुरक्षित तरीके से हटाकर आपके पर्स को नया जैसा बना देंगे।

लेदर पर्स को साफ करने के आसान ट्रिक्स

हल्के साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल

एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा-सा माइल्ड साबुन मिलाएं। एक सॉफ्ट कपड़े को इस घोल में डुबोकर निचोड़ लें और दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे दाग नरम हो जाएगा और आसानी से निकल जाएगा।

कॉर्नस्टार्च या टैल्क पाउडर से तेल के दाग हटाएं

अगर पर्स पर तेल का दाग है तो उस पर कॉर्नस्टार्च या टैल्क पाउडर छिड़क दें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें ताकि पाउडर तेल सोख ले। अगले दिन मुलायम ब्रश या कपड़े से साफ कर लें।

स्याही के दाग के लिए रबिंग अल्कोहल

कॉटन स्वैब को रबिंग अल्कोहल में हल्का-सा भिगोएं और दाग वाली जगह पर हल्के-हल्के लगाएं। ध्यान रहे, ज्यादा रगड़ें नहीं, वरना लेदर को नुकसान हो सकता है। इसके बाद साफ और सूखे कपड़े से पोंछ दें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews