गर्मियों में नींबू के पौधे पर आएंगे भर-भर के फल, माली का ये 1 सीक्रेट तरीका आजमाएं

अगर आपका नींबू का पौधा हरा-भरा तो दिखता है, लेकिन उसमें फूल और फल नहीं लग रहे, तो घबराने की जरूरत नहीं! कई बार सही पोषण न मिलने या देखभाल में कुछ गलतियों की वजह से पौधा फल नहीं देता।
Lemon Plant

Lemon Plant: गर्मियों का मौसम आते ही बाज़ारों में नीबू की डिमांड बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में लोग नींबू का इस्तेमाल तरह-तरह की चीज़ों में करते हैं, सबसे ज़्यादा इस्तेमाल नींबू पानी बनाने के लिए किया जाता है। नींबू खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। गर्मी के मौसम में शिकंजी का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है, शिकंजी बनाने के लिए नींबू की आवश्यकता तो होती ही है, लेकिन हर बार शिकंजी बनाने के लिए बाज़ार से नींबू लाना जेब ढीली कर सकता है।

ऐसे में घर पर ही नींबू का पौधा उगाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, जिससे कि आप जब चाहें तब भरपूर नींबू का आनंद ले सकते हैं। अगर आपके घर में ज़्यादा जगह है तो आप घर के एक हिस्से को गार्डन का रूप दे सकते हैं और वहाँ पर नींबू का पौधा ज़मीन में लगा सकते हैं, अगर आपके घर में ज़्यादा जगह नहीं है तो आप गमले में भी अपनी छत पर या फिर बालकनी में भी नींबू का पौधा लगा सकते हैं।

नींबू के पौधों की देखभाल कैसे की जाती है? (Lemon Plant Care)

बहुत लोगों की यह शिकायत रहती है कि नींबू का पौधा लगाना तो बहुत ही आसान होता है लेकिन इसकी देखभाल करना बहुत मुश्किल। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है, तो अब ज़्यादा हैरान परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में नींबू का पौधा लगा सकते हैं और उसमें भरपूर नींबू भी उगा सकते हैं।

नींबू के पौधे में कौन सी खाद डालना चाहिए?

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए खाद बहुत ही ज़रूरी होती है। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए बाज़ार में तरह-तरह की कैमिकल वाली खाद उपलब्ध है, लेकिन इन खादों का इस्तेमाल करना पौधों के लिए कहीं न कहीं नुकसानदायक साबित हो सकता है, ऐसे में अगर आप अपने घर में नींबू का पौधा लगाना ही चाहते हैं, ताज़े ताज़े नीबू का आनंद लेना ही चाहते हैं, तो क्यों न कैमिकल वाली खाद का इस्तेमाल न करते हुए घर की बनी हुई खाद का इस्तेमाल किया जाए।

गर्मियों में कैसे बनाएँ घरेलू खाद

  • घरेलू खाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में अदरक और आलू के छिलकों को इकट्ठा कर लें। इनमें थोड़ी सी नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं।
  • अब एक डिब्बे में इन तीनों चीज़ों को इकट्ठा कर डालें और पानी डालकर कम से कम एक हफ़्ते तक ऐसा ही रहने दें।
  • अब आप देखेंगे कि पाने का रंग पूरी तरह से बदल चुका है। अब इसे अच्छी तरह से छाने और एक बर्तन में पानी निकाल लें।
  • इस पानी का इस्तेमाल नींबू के पौधों में हफ़्ते में कम से कम 2-3 बार करें।
  • आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके नींबू के पौधे में ढेर सारे नींबू खिलने लगे हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews