8 अगस्त 2025 है साल का सबसे शुभ दिन, 8:8 से खुलेंगे सौभाग्य के दरवाज़े

8 अगस्त 2025 को लायंस गेट पोर्टल खुलने वाला है, जिसे ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली ऊर्जा का दिन माना जाता है। इस खास दिन सही तरीके से Manifestation करने से करियर, रिश्ते और वित्तीय जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जानें पूरी विधि और इसके फायदे।
Manifestation

8 अगस्त का दिन ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं में बेहद खास माना जाता है। इस दिन सूर्य, पृथ्वी और सीरियस स्टार एक खास संरेखण में आते हैं, जिससे ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रवाह कई गुना बढ़ जाता है। इसे “लायंस गेट पोर्टल” कहा जाता है, क्योंकि यह सिंह राशि में खुलता है।

आध्यात्मिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह दिन आपकी इच्छाओं को वास्तविकता में बदलने के लिए सबसे प्रभावी है। अगर आप इस दिन सही तरीके से Manifestation करते हैं, तो आपके जीवन में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

ब्रह्मांड से सीधा जुड़ाव

लायंस गेट पोर्टल के दौरान ऊर्जा का स्तर इतना ऊंचा होता है कि ध्यान (Meditation) और Affirmations के जरिए आप ब्रह्मांड से सीधे जुड़ सकते हैं। यह समय पुराने पैटर्न छोड़कर नई शुरुआत करने का सबसे सही मौका है।

अंक 8 और 88 का रहस्य

अंक ज्योतिष में 8 का मतलब है समृद्धि, शक्ति और सफलता। 8 अगस्त यानी 8/8 को यह ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। 88 को “Angel Number” माना जाता है, जो संकेत देता है कि आपके प्रयास जल्द ही फल देने वाले हैं।

जीवन में तेजी से बदलाव

जो लोग इस दिन सकारात्मक सोच और स्पष्ट इरादों के साथ Manifestation करते हैं, उनके करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया है। यह दिन आपको अपने सपनों को हकीकत में बदलने का सुनहरा अवसर देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews