लिपस्टिक से होंठ नहीं होंगे खराब, अगर फॉलो करें ये ज़रूरी स्टेप्स

लिपस्टिक हर महिला की मेकअप किट का जरूरी हिस्सा होती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठ रूखे और काले भी हो सकते हैं? अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो लिपस्टिक से कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और आपके होंठ हमेशा सॉफ्ट और हेल्दी बने रहेंगे।
Best Lipstick Shades

लिपस्टिक आज हर लड़की और महिला की वैनिटी का ज़रूरी हिस्सा बन चुकी है। हर आउटफ़िट और मौक़े के लिए अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक महिलाएँ अपनी पसंद से चुनती हैं, ताकि उनका लुक और भी ख़ूबसूरत और कॉन्फिडेंट लगे। चाहे ऑफ़िस जाना हो या फिर शादी पार्टी में जाना हो, लिपस्टिक से चेहरे की चमक और भी निखर जाती है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो लिपस्टिक (Lipstick) रोज़ाना इस्तेमाल करती है, वही आपके होठों को नुक़सान भी पहुँचा सकती है। जी हाँ, कुछ छोटी-मोटी गलतियों की वजह से होंठ रूखे, काले या फटे हुए नज़र आ सकते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि लिपस्टिक लगाने के साथ साथ उसकी सही इस्तेमाल और होंठों की केयर पर ध्यान दिया जाए, कि आपकी ख़ूबसूरती बनी रहे और आपके होंठ हमेशा हेल्दी रहे।

लिपस्टिक लगाने से पहले अपनाएं ये जरूरी Lip Care Tips

  • लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं। ये आपके होंठों को नमी देता है और प्रोटेक्ट करता है।
  • होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में एक-दो बार लिप स्क्रब जरूर करें। इससे होंठ स्मूद रहते हैं और लिपस्टिक भी अच्छे से बैठती है।
  • ज्यादा ड्राय लिपस्टिक लगातार लगाने से होंठों की नमी खत्म हो जाती है। बीच-बीच में हाइड्रेटिंग लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं।
  • लोकल या सस्ते लिपस्टिक में हानिकारक केमिकल हो सकते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं। हमेशा अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद ब्रांड की लिपस्टिक ही खरीदें।

लिपस्टिक लगाने के बाद भी करें ये खास देखभाल

सोने से पहले लिपस्टिक हटाना न भूलें
अगर आप रातभर लिपस्टिक लगाए रखेंगी, तो होंठों की त्वचा सांस नहीं ले पाएगी और रूखापन बढ़ जाएगा। इसलिए माइल्ड मेकअप रिमूवर या नारियल तेल से लिपस्टिक साफ करें।

रात को लिप मास्क या बाम लगाएं
सोने से पहले एक अच्छा लिप मास्क या विटामिन E युक्त लिप बाम लगाएं ताकि होंठ रिपेयर हो सकें और सुबह तक सॉफ्ट रहें।

धूप में SPF वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें
धूप में जाने से पहले SPF युक्त लिपस्टिक या लिप बाम लगाएं ताकि सूरज की किरणों से होंठों की नमी न उड़ जाए।

पानी खूब पिएं
होंठ ड्राय होने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होती है। अगर आप दिनभर हाइड्रेटेड रहेंगी, तो होंठ भी खुद-ब-खुद हेल्दी रहेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews