लिपस्टिक खरीदने जा रही हैं? ये 3 बातें ज़रूर चेक करें, नहीं तो लुक और पैसे दोनों हो जाएंगे खराब

लिपस्टिक खरीदते वक्त हम अक्सर ब्रांड और शेड पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी लॉन्ग लास्टिंग क्वालिटी पर नहीं। ऐसे में पैसा तो खर्च होता है, लेकिन रिजल्ट मनचाहा नहीं मिलता। जानिए लिपस्टिक खरीदने से पहले उसकी टिकाऊ क्वालिटी पहचानने के आसान टिप्स।
Lipstick

महिलाओं के मेकअप किट में लिपस्टिक सबसे जरूरी प्रोडक्ट होती है। लेकिन क्या हर लिपस्टिक (Lipstick) सच में उतनी लॉन्ग लास्टिंग होती है, जितना उसका दावा किया जाता है? कई बार तो महंगी ब्रांड्स की लिपस्टिक भी खाने या पानी पीने के साथ ही उतरने लगती है।

ऐसे में अगर आप सोच-समझकर लिपस्टिक चुनें, तो एक ही बार में सही प्रोडक्ट मिलेगा और बार-बार नए शेड्स या ब्रांड पर खर्च करने से बच जाएंगी। यहां हम बता रहे हैं कुछ आसान ट्रिक्स, जिनसे आप शॉपिंग करते समय पहचान सकती हैं कि लिपस्टिक टिकाऊ है या नहीं।

कैसे पहचानें लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक?

1. स्वैच टेस्ट करें और देखें क्या होता है

लिपस्टिक की टिकाऊ क्वालिटी परखने का सबसे आसान तरीका है स्वैच टेस्ट। दुकान पर हाथ की ऊंगलियों या हथेली के ऊपरी हिस्से पर लिपस्टिक लगाएं।

1-2 मिनट इंतजार करें, फिर हल्के से रगड़ें। अगर कलर फीका नहीं पड़ता और धुंधला नहीं होता, तो समझिए कि लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग है। अगर रंग तुरंत हटने लगे या चिपचिपा महसूस हो, तो वह ज्यादा देर नहीं टिकेगी।

2. लिपस्टिक की टेक्सचर और फिनिशिंग देखें

मैट लिपस्टिक आमतौर पर ज्यादा लंबे समय तक टिकती है, जबकि क्रीम बेस्ड या ग्लॉसी जल्दी उतर सकती है। लिपस्टिक मैट है या शाइनी? क्या उसका फॉर्मूला स्मूद है या बहुत ज्यादा ड्राय? क्या वह स्किन पर आसानी से ब्लेंड हो रही है? टेक्सचर देखकर ही आप समझ सकती हैं कि लिपस्टिक न सिर्फ टिकाऊ होगी, बल्कि होंठों पर स्मूद और कंफर्टेबल भी लगेगी।

3. वाटर और टिश्यू टेस्ट से पाएं कन्फर्मेशन

वाटर टेस्ट: स्वैच किए हिस्से पर पानी की एक-दो बूंद डालें। अगर कलर बहने लगे तो वह वॉटरप्रूफ नहीं है।

टिश्यू टेस्ट: स्वैच के ऊपर टिश्यू हल्के से दबाएं। अगर कलर टिश्यू पर ट्रांसफर नहीं होता, तो लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग और ट्रांसफरप्रूफ है।

लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा ऐसे शेड चुनें जो आपके स्किन टोन से मेल खाते हों, ताकि वो दिनभर फ्रेश लगें।
  • SPF युक्त लिपस्टिक होंठों को सूरज की किरणों से भी बचाती है।
  • फॉर्मूला ऐसा चुनें जिसमें विटामिन E, Shea Butter या जोजोबा ऑयल हो, ताकि होंठ रूखे न हों।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews