कम नमक वाला खाना स्वास्थ के लिए होता है वरदान, जाने क्या है इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 

कम नमक वाला खाना स्वास्थ के लिए होता है वरदान, जाने क्या है इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 

Food backgrounds: top view of a rustic wooden table filled with different types of food. At the center of the frame is a cutting board with beef steak and a salmon fillet and all around it is a large variety of food like fruits, vegetables, cheese, bread, eggs, legumes, olive oil and nuts. DSRL studio photo taken with Canon EOS 5D Mk II and Canon EF 70-200mm f/2.8L IS II USM Telephoto Zoom Lens

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। आमतौर पर एक इंसान को अपनी डाइट में एक लिमिटेड सोडियम की मात्रा लेनी चाहिए। यदि सोडियम की मात्रा कम या ज्यादा भी हो जाए तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती। सोडियम एक ऐसा मिनरल है जो हरी सब्जियों और अंडे में पाया जाता है और यदि इसे एक सही मात्रा में शामिल किया जाए तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ दिन में सिर्फ 2 ग्राम सोडियम को ही आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़े… गर्मियों में कैसे करें अपने पालतू जानवर की केयर

सोडियम हमारे शरीर में पानी की कमी को संतुलित करने का काम करता है, साथ ही मांसपेशियों के फंक्शन को भी अच्छा करता है और शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इमपल्स रेट को भी संतुलित रखता है। सोडियम की मात्रा सबसे ज्यादा जंक फूड जैसे कि चिप्स, पिज़्ज़ा, पास्ता, सॉस और अलग-अलग फूड में पाई जाती है, हालांकि लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता, लेकिन इससे कई समस्याएं भविष्य में पैदा होती। एक अध्ययन के मुताबिक सोडियम का सेवन करने पर हृदय रोग और किडनी की बीमारी, अंधापन और हाई बीपी की समस्या होती है।

यदि आप अपने स्वास्थ्य को सही रखना चाहते हैं, तो सीमित मात्रा में ही सोडियम को अपनी डाइट में शामिल करें और कोशिश करें कि आप हर दिन कम नमक वाला खाना खाएं ताकि आपको कभी हाई बीपी की समस्या ना झेलनी पड़े। यदि आप खाने में कम नमक पसंद करते हैं, तो आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहेंगे। साथ ही कम सोडियम वाला खाना खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट भी संतुलित होता है, आंखों की रोशनी को भी सही करता है।

Disclaimer: यह खबर सिर्फ शिक्षित करने के लिए है। कोई भी कदम उठाने से पहले विषषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews