
कार के शौकीन हमेशा महंगे और लग्जरी कार की तलाश में रहते हैं। कंपनी द्वारा आए दिन नए-नए मॉडल के कार बाजार में लॉन्च किए जाते हैं। जिनके फीचर्स कस्टमर को बहुत अधिक पसंद भी आते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कुछ समय उस कार का इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचकार दूसरी नई कार खरीद लेते हैं। महंगी गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। दुनिया में एक से बढ़कार एक रॉयल और लग्जरी कार है, जो अपनी खासियत के लिए मशहूर है। लग्जरी कार की बात करें, तो रोल्स-रॉयस का नाम सबसे पहले आता है। जिसका निर्माण ब्रिटिश कार कंपनी द्वारा गया जाता है। दुनिया भर में यह अपने यूनीक स्टाइल वाले कारों के लिए जाना जाता है।
पिछले कई आर्टिकल में हम आपको लग्जरी कारों के बारे में बता चुके हैं, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे कार के बारे में बताएंगे, जो दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार है।
दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार
मीडिया सूत्रों के अनुसार, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार में कोई सीट नहीं है और ना ही कोई पहिया है। जब यह नहीं चल रही होती है, तो जमीन में डूबी हुई नजर आती है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे केले के छिलके वाली यानी बनाना पील कर कहा जाता है।
चालक को लेटना पड़ता है
बता दें कि ताइवान में होंडा सिविक की इस कस्टमाइज कार को खास तौर पर ऑटो प्रदर्शनियों के लिए तैयार किया गया है। इस मोडिफाइड वर्जन में एक भी सीट नहीं है। चालक को कार के अंदर लेटना पड़ता है। विंडशील्ड के बजाय कैमरे का इस्तेमाल करना पड़ता है। अनूठी शैली के बावजूद कर पूरी तरह से काम करती है और चलती भी है। हालांकि, सबसे कम ऊंचाई वाली कर होने के कारण या जमीन से केवल कुछ किलोमीटर ऊपर ही चलती है।
View this post on Instagram
लोग कर रहे कमेंट
दुनिया की सबसे नीची कर के वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि साल 2023 में मोडिफाइड पेंट पांडा ने दुनिया की सबसे कम ऊंचाई वाली कार का खिताब जीता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार को लैन डोंग के नेतृत्व में स्टांस गैराज ताइवान की टीम ने बनाया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



