इन Soft Skills को अपनाकर तेजी से कीजिए करियर ग्रोथ

ICMR

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ने के लिए हम हमेशा कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको कुछ सॉफ्ट स्किल्स (soft skills) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सीखकर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की कर सकते हैं।

अपने जीवन के राज़ सीक्रेट रखिये, ये हैं 5 मनोवैज्ञानिक कारण

  • SHR प्रणाली को अपनाइये। S से होता है seen, जिसका अर्थ है लोगों से सीधा आई कॉन्टेक्ट कीजिए। उन्हें कॉम्प्लिमेंट दीजिए। H से है heard यानि सुनना। सही सवाल कीजिए और लोगों को ये लगना चाहिए कि आप उनकी बातों में इंटरेस्टेड हैं। R से है remembered जिसमें आपको फॉलो अप करना, लोगों के नाम याद रखना और जिस बात पर डिस्कस किया गया है उसे दोहराना आना चाहिए।
  • 7/38/55 का नियम फॉलो कीजिए। लोग इस आंकड़े के मुताबिक आपको पसंद या नापंसद कर सकते हैं। इसमें 7 प्रतिशत आपके शब्त, 38 प्रतिशत आपके बात का तरीका और चेहरे के भाव तथा 55 प्रतिशत बॉडी लैंग्वेज शामिल है। अपने शरीर तो सीधा तना हुआ रखिए, लोगों से गर्मजोशी से हाथ मिलाइये, अपनी बात आत्मविश्वास से कहिए और चेहरे पर मुस्कान रखिए।
  • 4 बिंदुओं पर हमेशा अपडेटेड रहिए और अपने बॉस को इस बारे में बताइये। नंबर एक- आपने मुझे ये करने के लिए कहा था। नंबर 2- मैंने ये किया है। नंबर 3- इसमें ये समस्या है या रिस्क हो सकता है। नंबर 4- अगर आप मुझे थोड़ा और समय दें तो मैं इसपर काम कर सकता हूं।
  • ऑफिशियल फोन कॉल के समय अपने आसपास के वातावरण को नियंत्रित रखिए। पूरी तरह सजग और प्रोफेशनल अंदाज में बात कीजिए।
  • अपने स्टाफ को फ्राइडे हाइलाइट्स भेजिए, इनमें पिछले हफ्ते किया गया काम और वीकेंड के बाद वाले हफ्ते की प्लानिंग शामिल हो।
  • कार्यस्थल पर कभी कोई गॉसिप न करें। अपना रवैया पूरी तरह प्रोफशनल रखें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews