मकर संक्रांति पर घर में बनाएं तिल की खीर-कुकीज़ समेत 4 अनोखे और टेस्टी पकवान, देखें लिस्ट

मकर संक्रांति पर घर में बनाएं तिल की खीर-कुकीज़ समेत 4 अनोखे और टेस्टी पकवान, देखें लिस्ट

Makar Sankranti Special Dish: मकर संक्रांति का त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत खास होता है। देश के विभिन्न इलाकों लोग इसे अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अनेक प्रकार के व्यंजन भी बनाते है। इस पर्व पर तिल की बहुt मान्यता होती है। इससे ढेरों डिश बनाए जाते हैं। गुड और तिल से बने व्यंजनों को बहुत खास महत्व होता है। लड्डू, बर्फी और अनेक प्रकार की चीजें बनाई जाती। आज हम आपको तिल से बनी कुछ ऐसे ही मीठी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

बनाएं टेस्टी हलवा

आप घर पर तिल का हलवा बना सकते हैं। इसकी मिठास आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देगा। ड्राइफ्रूट्स, सूजी और तिल को एक साथ मिलाकर बनाया गया हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है इसका स्वाद बार-बार अपनी ओर खींचेगा।

कुकिज को करें ट्राइ

मकर संक्रांति के खास अवसर पर गुड़ और तिल से बनी कुकिज को भी ट्राई कर सकते हैं। यह अनोखी डिश आपको बहुत पसंद आ सकती है। भुने हुए तिल में नारियल का पाउडर, चीनी, गुड़, इलायची, बेकिंग पाउडर और दूध मिलाकर शानदार यह टेस्टी कुकीज बनाई जाती है।

तिल मावा रोल का स्वाद भाएगा

आप घर पर ही तिल मावा रोल को ट्राई कर सकते हैं। मावा के साथ तिल का शानदार कॉम्बो बेहद लाजवाब और स्वादिष्ट होता है। इसके लिए आपको मावा, ड्राई फ्रूट्स और और भुने हुए तिल की जरूरत होगी।

तिल से बनाएं खीर

तिल की खीर खास और अनोखी डिश है, जो आसानी से जल्द बन जाती है। आप अपने घर पर तिल की स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं। इसके लिए आपको दूध, बादाम, ड्राइ फ्रूट्स, गुड़, चीनी कंडेंस्ड मिल्क और भुने हुए काजू की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews