ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही बनाएं नेचुरल फेस पैक, निखरेगी चेहरे की रंगत

सर्दी के मौसम में रूखेपन की समस्या से लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के मॉइस्चराइजर और क्रीम लगाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपके चेहरे की रंगत निखरेगी और त्वचा मुलायम होगी।
Skin Care Tips

Skin Care Tips For Winter : भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में सेल्फ केयर करना बेहद जरूरी है, खासकर महिलाएं अपने स्किन पर ज्यादा फोकस करती हैं। अपनी स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए महिलाएं मार्केट में उपलब्ध तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और ब्रांड्स का उपयोग करती हैं। हालांकि, कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आपका चेहरा दूध की तरह चमकने लगेगा। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और ना ही ज्यादा समय बर्बाद करना है। खासकर सर्दी के मौसम में इस उपाय को रामबाण इलाज माना जाता है।

महिलाएं पार्लर जाती हैं या फिर मार्केट जाकर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदकर घर लाती हैं और उसमें बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेहरे पर अप्लाई करती हैं। यह चेहरे पर सूट करे तो ठीक है, लेकिन कई बार इससे दाग-धब्बे, मुंहासे या जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप घर पर ही इन आसान टिप्स को अपनाएंगी, तो आपको यह सारी समस्याएं नहीं होंगी।

सामग्री

  • कच्चा दूध
  • 2 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 2 चम्मच बेसन
  • चुटकी सा हल्दी
  • नारियल तेल

ऐसे करें अप्लाई

  • इसके लिए कच्चे दूध में दो चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर दूध को अच्छे से उबालने दें।
  • जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर, 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लें।
  • पेस्ट लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट तक चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब चेहरा सूख जाए, तब हल्के गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।

निखरेगी चेहरे की रंगत

इस नुस्खे को आप हर दिन चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे चेहरे का रूखापन दूर होगा और नमी वापस आएगी। इसके अलावा, चेहरे की रंगत निखरेगी और स्किन ग्लो करेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews