सर्दियों में त्वचा की ड्राइनेस होगी छूमंतर, घर पर करें ये एक काम, त्वचा रहेगी हाइड्रेटेड और सॉफ्ट

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, वहीं यह मौसम कई लोगों के लिए अनेक समस्याएं भी लेकर आता है, इन्हीं समस्याओं में से एक है त्वचा संबंधित समस्या। इस मौसम में चाहे जितनी भी देखभाल क्यों ना करें फिर भी चेहरे पर ड्राइनेस नजर आ ही जाती है, ऐसे में क्यों ना घर पर बनाए गए इन टोनर का इस्तेमाल किया जाए।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही अनेक त्वचा संबंधित समस्याओं लोगों को झेलनी पड़ती है। इस मौसम में त्वचा का सूखना बेहद ही आम बात है, यह एक ऐसा मौसम है जब त्वचा की देखभाल दोगुनी करनी पड़ती है, छोटी सी लापरवाही से बड़ी समस्या भी हो सकती है।

सर्दियों में होने वाली त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के महंगे महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है, ऐसे में वह परेशान हो जाते हैं, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे केमिकल फ्री टोनर बनाना बता रहे हैं, जिसे आप घर पर ही बिना किसी खर्च के आसानी से बना सकते हैं और अपनी त्वचा को मुलायम रख सकते हैं।

सामग्री:

  • गुलाब जल
  • पानी
  • नींबू का रस

कैसे बनाएं टोनर

  • सबसे पहले एक बर्तन में 2 टीस्पून गुलाब जल, दो टीस्पून पानी और एक टीस्पून ताजे नींबू के रस की डालें।
  • फिर इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इस तैयार किए गए मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें।
  • इसके बाद गले और चेहरे पर स्प्रे करें, अगर आप डायरेक्ट बोतल से स्प्रे नहीं करना चाहते हैं तो आप हुई की मदद से भी इसी चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • आपको बता दें, गुलाब जल आपकी त्वचा को नमी देने में मदद करता है। वहीं, नींबू का रस त्वचा को नेचुरल ग्लोइंग बनाने में मदद करता है

सामग्री:

  • ग्रीन टी
  • शहद
  • पानी

कैसे बनाएं टोनर

  • इस टोनर को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कप ग्रीन टी या फिर काली चाय उबालें, फिर इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें एक टीस्पून शहद मिलाएं।
  • अभी है टोनर बनकर तैयार हो चुका है आप इसी चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं, लगाने के लिए आप स्प्रे बोतल या फिर हुई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको बता दें, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को रिपेयर करने में मददगार साबित होते हैं, वहीं शहर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews