नेचुरली बढ़ाएं पलकों की खूबसूरती, आर्टिफिशियल लैशेस को कहें अलविदा

Home Remedies: अगर आप अपनी पलकों को नेचुरली लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो घरेलू उपायों को अपनाएं और आर्टिफिशियल लैशेस को कहें अलविदा।
Home Remedies

Home Remedies: आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घनी और लंबी पलकें अहम होती है। लेकिन प्रदूषण, धूल और केमिकल के कारण कई बार पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं। कुछ लोगों की पलकें प्राकृतिक रूप से पतली होती हैं, जिसमें वे नकली पलकों का सहारा लेकर अपनी आंखों को खूबसूरत बनाते हैं।

लेकिन अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए हर बार नकली पलकों का इस्तेमाल करना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से घना और मजबूत बनाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाना जरूरी होता है। इन उपायों को अपनाने से न सिर्फ पलकें खूबसूरत लगेंगी, बल्कि स्वस्थ भी रहेगी।

अरंडी का तेल (Castor oil)

अरंडी का तेल पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। इस तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड पलकों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं। हर रात सोने से पहले अगर आप हल्के हाथों से पलकों पर अरंडी का तेल लगाएंगे तो यह पलकों के विकास को बढ़ावा देगा और उन्हें टूटने से भी रोकेगा।

नारियल तेल (Coconut oil)

नारियल तेल पलकों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड होते हैं। यह तत्व पलकों को गहराई से पोषण देते हैं और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। रोजाना सोने से पहले थोड़ी मात्रा में नारियल तेल को पलकों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसमें पलकों को नमी मिलती है और जड़े मजबूत होती है और उनका विकास बेहतर तरीके से होता है।

ग्रीन टी (Green tea)

ग्रीन टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पलकों की ग्रोथ को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। ग्रीन टी को उबालकर ठंडा कर लें। फिर उसमें एक कॉटन बॉल डुबाएं और इसे हल्के हाथों से अपनी पलकों पर लगाएं। यह न केवल पलकों की जड़ों को मजबूत करता है बल्कि उन्हें घना और स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews