घर पर बनाएं बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्थी पालक पुलाव, यहां जानें आसान रेसिपी

palak pulao

Palak Pulao : सर्दियों के मौसम में ढेर सारी पालक बाजार में मिलनी शुरू हो गई है। आप चाहें तो इससे न केवल आलू पालक का साग बना सकती हैं बल्‍कि पालक पुलाव बनाना काफी आसान है। ये कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन और मिनरल जैसे गुण होते हैं। इसमें आप सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। ये आपके खाने को और भी स्वादिष्ट बना देते हैं यदि आप घर पर इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के लिए उत्सुक हैं तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

क्या चाहिए

बासमती चावल – 1 कप भीगे हुए, चना दाल 3/4 कप भीगे हुए, पालक – 1कप कटी हुई, प्याज 1/2 कप बारीक कटा हुआ, टमाटर 1/2 कप कटा हुआ, जीरा- 1 छोटा चम्मच, कसूरी मेथी – 1, छोटा चम्मच, लौंग– 3–4, काली मिर्च 3–4, तेजपत्ता–1, लाल मिर्च पाउडर –1 छोटा चम्मच, हल्दी पावडर –1 छोटा चम्मच गरम मसाला –2 छोटे चम्मच, तेल–1 बड़ा चम्मच, नमक – स्वादानुसार।

ऐसे बनाएं

पैन में तेल गर्म करके तेजपत्ता, साबुत मसाले, कसूरी मेथी और जीरा तडकाएं। प्याज डालकर हल्का भूरा भूनें। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर नमक और गरम मसाला मिलाएं। टमाटर मिलाकर कुछ मिनट पकने दें। मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें पालक और चना दाल मिलाएं, 5–7 मिनट तक पकाएं। जब पालक का रंग गहरा हो जाए तो चावल और ढाई कप पानी मिलाकर उबाल आने दें। ढक्कन लगाएं और दो सीटी आने तक पकाएं। तैयार पुलाव को रायते के साथ परोसें।

*Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई सामान्य जानकारी है, Mpbreakingnews दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews