अपने वीकेंड को बनाइए स्वादिष्ट, घर पर बनाएं ये हेल्दी और आसान रेसिपी

हफ्ते भर बिजी रहने के कारण अक्सर हम अपने खाने पीने को भी किसी काम की तरह ही अंजाम देते हैं। ऐसे में वीकेंड्स पर अच्छे स्वाद के साथ साथ कुछ सेहतमंद चीजों को तरजीह देना चाहिए। ये वो समय है जब आप रसोई में अपने लिए कुछ अच्छा बना सकते हैं, जिसे खाकर पेट और मन दोनों तृप्त हो सके। घर पर बनी चीजों को गिल्ट फ्री होकर खाया जा सकता है और ये आपको संतुष्टि का अहसास भी कराती हैं।
Healthy recipes

Healthy and Easy Recipes to Try at Home : आज वो दिन है..जिसका हर नौकरीपेशा व्यक्ति को इंतज़ार होता है। हफ्ते भर के मुश्किल टास्क, मीटिंग्स और और जिम्मेदारियों से थकने के बाद आता है वीकेंड। जैसे ही वीकेंड की शुरुआत होती है, राहत की साँस मिलने के साथ ही कुछ अपने और अपनों के लिए करने का भी मन होता है। ये घूमने फिरने, परिवार और दोस्तों के साथ मिलने जुलने और किचन में कुछ खास बनाने का समय होता है।

जब बात वीकेंड की हो तो खाने का महत्व और बढ़ जाता है। हफ्ते भर की व्यस्त दिनचर्या में हम अक्सर अपने स्वाद और ताजा खाने को तिलांजलि देते हैं। ऐसे में वीकेंड पर लगता है कि अब हम खुद को स्वादिष्ट, पौष्टिक और सुकून देने वाले ट्रीट दे सकते है। फिर चाहे वह घर पर बनी कोई खास डिश हो या किसी नए रेस्टोरेंट में जाकर कुछ नया ट्राई करना हो। वीकेंड पर खाने का आनंद सबसे खास होता है।

वीकेंड पर बनाइए कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी

अगर आप भी खाना बनाने, खाने और खिलाने के शौकीन हैं तो तय है कि अपनी रसोई में काफी एक्सपेरिमेंट करते होंगे। वैसे भी सर्दियों का मौसम है और इस समय तो इतनी तरह की सब्जियों की बहार है..जिनसे आप काफी नई चीजें बना सकते है। ऐसे में हम भी आपके लिए कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आज़माकर आप अपने वीकेंड को कुछ और मजेदार बना सकते हैं।

रागी के आटे का हलवा

सामग्री:
रागी का आटा
दूध
घी
शक्कर
इलायची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स

विधि:
रागी का आटा घी में भूनें, फिर दूध डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
शक्कर और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से पकाएं।
मेवे डालकर गरमागरम सर्व करें। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है।

चौल-मखाना चाट

सामग्री:
उबले हुए चावल
मखाना
पनीर
हरा धनिया
दही
चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक

विधि:
सबसे पहले, एक पैन में मखाना डालकर उसे धीमी आंच पर अच्छे से भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी न हो जाएं।
उबले चावलों में मखाना और पनीर डालें।
दही, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले मिलाकर चाट तैयार करें।
ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर चाट को सजाएं। इसे थोड़ा ठंडा करके सर्व करें।

कद्दू और मूंग दाल का शोरबा

सामग्री:
कद्दू
मूंग दाल,
अदरक, हरी मिर्च
सामान्य मसाले

विधि:
कद्दू और मूंग दाल को उबालें
अब इसमें अदरक, हरी मिर्च और अन्य मसाले डालकर शोरबा तैयार करें।
यह हल्का और सुपाच्य है, विशेषकर सर्दियों में बहुत हेल्दी होता है।

स्प्राउट्स और पालक की टिक्की

सामग्री:
स्प्राउट्स
पालक
आलू
हरी मिर्च और कुछ मसाले

विधि:
स्प्राउट्स और पालक को उबालें
अब इन्हें मसालों के साथ मैश करें।
टिक्की बना कर तवे पर सेंकें।
चटनी के साथ सर्व करें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews