Makeup Hacks: अपने पतले होठों को बनाना चाहती हैं मोटा, तो अपनाएं ये लिपस्टिक हैक्स, लगेंगे एकदम नेचुरल

Makeup Hacks: अपने पतले होठों को बनाना चाहती हैं मोटा, तो अपनाएं ये लिपस्टिक हैक्स, लगेंगे एकदम नेचुरल

Makeup Hacks: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके होंठ मोटे हो। जिन महिलाओं के होंठ पतले होते हैं उन्हें अपने होंठों को मोटा और आकर्षक दिखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। पतले होठों की वजह से महिलाओं का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है, अपने लुक को परफेक्ट और बेहतर बनाने के लिए सभी महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके होंठ मोटे रहे। ऐसे में कुछ महिलाएं होंठों में फिलर्स करवाती है। वही होंठो में फिलर्स करवाना सभी महिलाओं को सही नहीं लगता है, क्योंकि फिलर्स करवाना खतरे से खाली नहीं होता है। अगर आपके भी होंठ पतले हैं और आप अपने होठों को मोटा करना चाहती हैं लेकिन आप फिलर्स नहीं करवाना चाहती है तो आज हम आपके लिए एक से बढ़कर एक ऐसे लिपस्टिक हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने पतले होठों को मोटा बना सकती हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा, तो चलिए जानते हैं कि वह है कौन-कौन से हैं।

पतले होठों को कैसे बनाएं मोटा

1. हाइड्रेशन है ज़रूरी

पतले होंठों को फ्लफी दिखाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है उन्हें हाइड्रेटेड रखना। रोजाना भरपूर पानी पिएं और अपने होंठों को मॉइश्चराइज़ करना न भूलें। रात को सोने से पहले लिप बाम लगाना ज़रूरी है। हाइड्रेटेड होंठ न केवल स्वस्थ दिखते हैं, बल्कि वे बड़े और भरे हुए भी दिखाई देते हैं।

2. लिप लाइनर का करें इस्तेमाल

लिप लाइनर पतले होंठों को बड़ा दिखाने का एक बेहतरीन तरीका है। अपने होंठों के प्राकृतिक रंग से थोड़ा गहरा रंग का लिप लाइनर चुनें। हल्के हाथों से होंठों की बाहरी लाइन को रेखांकित करें। थोड़ा सा अंदर की तरफ भी लाइन खींचें। यह आपके होंठों को बड़ा और भरा हुआ दिखाएगा।

3. लाइट और शाइनी शेड्स चुनें

गहरे रंगों की बजाय हल्के और चमकीले रंगों की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। न्यूड, पिंक, पीच, और कोरल जैसे रंग आपके होंठों को बड़ा दिखाने में मदद करते हैं। मैट लिपस्टिक की बजाय शाइनी या ग्लॉसी लिपस्टिक चुनें। शाइन लाइट को रिफ्लेक्ट करके आपके होंठ अधिक भरे हुए दिखेंगे।

4. लिप ग्लॉस का करें इस्तेमाल

लिप ग्लॉस आपके होंठों को चमकदार और भरा हुआ दिखाने का एक बेहतरीन तरीका है। लिप ग्लॉस को होंठों के बीच में लगाएं। आप चाहें तो लिप ग्लॉस लगाने से पहले लिप लाइनर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर पर कैसे बनाएं होठों के लिए स्क्रब

सामग्री

शहद: 1 चमच
शक्कर: 1 चमच
निम्बू का रस: 1 चमच
बेकिंग सोडा: 1 चमच
बादाम का तेल: 1 चमच

कैसे करें इस्तेमाल

1. सबसे पहले एक क्लीन और स्टरलाइज्ड बाउल लें।
2. अब शहद, शक्कर, निम्बू का रस, बेकिंग सोडा और बादाम का तेल को बाउल में मिलाएं।
3. इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिश्रित हो जाए।
4. अब इस स्क्रब को आपके होंठों पर लगाएं और हल्के हाथ से मालिश करें।
5. इसे लगभग 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
6. अंत में, गुनगुने पानी से अपने होंठों को साफ करें और एक गिलास पानी पीएं।
7. यह स्क्रब आपके होंठों को मुलायम और चिकना बनाए रखने में मदद करेगा। इसे हर दिन या कम से कम हर हफ्ते एक बार इस्तेमाल करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews