गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश? ये 3 Lipstick Shades हर स्किन टोन को देंगे परफेक्ट ग्लो

गर्मियों में लुक स्टाइलिश और फ्रेश बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही लिपस्टिक शेड आपके पूरे लुक को निखार सकता है। हल्के, ब्राइट और कूल टोन वाले शेड्स न सिर्फ आपको ग्लैमरस दिखाएंगे बल्कि आपकी स्किन टोन के साथ परफेक्ट बैलेंस भी बनाएंगे।
Makeup Tips

मेकअप करना लगभग सभी लड़कियों को पसंद होता है। मेकअप न सिर्फ़ चेहरे को सुंदर बनाने का काम करता है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का भी काम करता है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा होता है, कई लड़कियों को हैवी मेकअप करने का शौक होता है, कई लड़कियों को लाइट मेकअप करने का शौक़ होता है। लाइट मेकअप हो या फिर हैवी, लिपस्टिक का इस्तेमाल दोनों ही मेकअप में किया जाता है।

अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में कई लड़कियाँ इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहती है कि गर्मियों के मौसम में किस तरह का लिपस्टिक शेड्स उनपर ज़्यादा सूट करेगा। अगर आप गर्मियों में चिलचिलाती धूप में भी अपना ग्लो बरकरार रखना चाहती है, तो ये 3 लिपस्टिक शेड्स आपको ज़रूर ट्राइ करना चाहिए।

गर्मी में कौन से लिपस्टिक शेड्स लगाएं ? (Makeup Tips)

ऑरेंज शेड

गर्मियों के मौसम में अधिकांश लड़कियाँ, डार्क शेड को नज़रअंदाज़ करती है, और ऑरेंज शेड को अपने मेकअप का हिस्सा बनाती है। अगर आप भी इस बार गर्मी के मौसम में, सबसे अलग, और सिंपल नज़र आना चाहती है, तो आपको यह शेड ज़रूर ट्राई करना चाहिए। यह आपको ब्राइट और वाइब्रेंट लुक देने में मदद करेगा।

कोरल पिंक

अगर आप गर्मियों के मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, ऐसे में आपको कोरल पिंक लिपस्टिक शेड ज़रूर लगाकर देखना चाहिए। सबसे ख़ास बात यह है कि आप इस शेड को डेली वियर और किसी भी तरह की फंक्शन के लिए लगा सकती है। ये शेड हर तरह की स्किन टोन पर सूट करता है, इसे लगाने के बाद चेहरे पर ग्लो नज़र आता है।

पिच कलर

गर्मी के मौसम में लड़कियाँ चटक और तेज़ कलर को नज़रअंदाज़ करती है, ऐसे में इस बार गर्मी के मौसम में पिच कलर की लिपस्टिक ज़रूर ट्राई करें। इस शेड की सबसे ख़ास बात यह है, कि इसे लगाने के बाद ऐसा लगता ही नहीं है कि आपने लिपस्टिक लगायी है, ये बिलकुल होठों को नैचुरल कलर देती है, इसे लगाने के बाद सॉफ़्ट लुक नज़र आता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews