इस तरह से करें आईलैशेज का चुनाव, जानें कैसे मिलेगा परफेक्ट लुक

Makeup Tips

Makeup Tips: मेकअप हर लड़की की पहली पसंद होता है और इस मामले में सभी की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को प्रॉपर मेकअप करना पसंद होता है तो कोई सिर्फ काजल और लिपस्टिक लगाकर ही काम चला लेता है। जब हमें किसी शादी पार्टी को अटेंड करना होता है तो अक्सर हम हैवी मेकअप करना पसंद करते हैं। पार्टी में जाने के लिए लिप्स से लेकर आई मेकअप सब कुछ खास बनाने की कोशिश की जाती है।

बात जब आई मेकअप की आती है तो इसे ज्यादा सुंदर बनाने के लिए आईलैशेज का इस्तेमाल किया जाता है। जब हम मार्केट में आईलैशेज खरीदने के लिए जाते हैं तो इसकी क्वालिटी और मटेरियल पर काफी ध्यान देते हैं। आजकल मार्केट इतना ज्यादा बढ़ गया है कि किसी प्रोडक्ट का डुप्लीकेट भी अगर आपको दे दिया जाएगा तो उसे पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप आई लैशेज का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो चलिए आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

कैसे चुने आईलेशैज

सबसे पहले यह सवाल सामने आता है कि आईलैशेज कैसी चुननी चाहिए। आपको बता दें इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों के शेप का ख्याल रखें। जैसा आपकी आंखों का आकार है उस हिसाब से आपको बड़ी और छोटी आईलैशेज चुनना चाहिए।

कैसा हो मटेरियल

जब आप मार्केट में आईलैशेज खरीदने के लिए जाएंगे तो आपको यह कई तरह की वैरायटी में मिल जाएगी। अगर आपको कंफर्टेबल और नेचुरल लुक चाहिए है तो असली बालों से बने हुए प्रोडक्ट का चुनाव करना बिल्कुल सही रहेगा। मार्केट में आपको नकली बालों से तैयार की गई लैशेज और असली बालों से तैयार की गई लैशेज दोनों मिल जाएगी। इन्हें चुनते समय आपको ब्रांड का ध्यान रखना जरूरी है यह किसी अच्छी कंपनी की होनी चाहिए।

कैसे करें उपयोग

जब हम मार्केट में मेकअप करवाने जाते हैं तो आर्टिस्ट आई लैशेज को काटकर एडजस्ट करके हमारी आंखों पर लगा देते हैं। यह सब कुछ परफेक्ट लुक के लिए किया जाता है। बाजार में जो लैशेज मिलती है उनका साइज नॉर्मल होता है और आप अपनी आंखों के शेप के मुताबिक उसे कस्टमाइज कर सकते हैं। साइज को कस्टमाइज करना जरूरी है क्योंकि आंखों के शेप के बाहर तक नजर आ रही लैशेज काफी बुरी लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews