क्या उमस में आपका फाउंडेशन भी बार-बार बह जाता है? इन 3 ब्यूटी ट्रिक्स से पाएं परफेक्ट बेस और स्मूद लुक

बारिश और उमस वाले मौसम में फाउंडेशन टिकाना सबसे बड़ी मेकअप प्रॉब्लम बन जाता है। ऐसे में कुछ सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स जैसे प्राइमर, सेटिंग पाउडर और ऑयल-फ्री फाउंडेशन की मदद से आप मेकअप को पिघलने से रोक सकती हैं और पाएं ऑल-डे फ्रेश लुक।
Makeup Tips

मानसून के मौसम में सबसे बड़ी मेकअप से जुड़ी शिकायत होती है”फाउंडेशन टिकता ही नहीं!” नमी और पसीने की वजह से चेहरा ऑयली लगने लगता है और फाउंडेशन धीरे-धीरे पिघलने लगता है। नतीजा पैच पैच और बिगड़ा हुआ बेस।

लेकिन इस प्रॉब्लम का हल आपके ब्यूटी किट में ही छिपा है। बस थोड़े से स्मार्ट स्टेप्स और सही प्रोडक्ट्स अपनाकर आप अपने फाउंडेशन को उमस में भी लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती हैं। आइए जानते हैं वो आसान ब्यूटी ट्रिक्स जो आपकी स्किन को देंगे स्मूद और फ्रेश लुक।

मानसून में फाउंडेशन टिकाने के लिए आज़माएं ये स्मार्ट स्टेप्स

मेकअप से पहले करें स्किन को प्रेप

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फाउंडेशन से पहले उसे अच्छे से क्लींज और मॉइश्चराइज़ करना जरूरी है। इसके बाद एक मैट फिनिश वाला ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं। प्राइमर स्किन के पोर्स को स्मूद करता है और फाउंडेशन को टिकने में मदद करता है।

सही फाउंडेशन का चुनाव करें

मानसून में हैवी और क्रीमी फाउंडेशन से बचें। इसकी जगह लाइटवेट, ऑयल-फ्री और वॉटरप्रूफ फॉर्मूले वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें। अगर आपको लिक्विड बेस पसंद है तो उसे कम मात्रा में लगाएं और एक ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि मेकअप नैचुरल दिखे।

सेटिंग पाउडर और स्प्रे का करें इस्तेमाल

फाउंडेशन के बाद ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर लगाएं। ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और मेकअप को सेट रखता है। इसके बाद एक अच्छा सेटिंग स्प्रे चेहरे पर हल्के हाथों से स्प्रे करें। इससे फाउंडेशन पिघलने से बचेगा और स्किन पूरे दिन फ्रेश दिखेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews