मखाना खाने का क्या है सही तरीका? जानिए दूध में भिगो कर या भूनकर खाना है ज्यादा फायदेमंद

मखाना एक सुपर फूड है जो हमें कई तरह के फायदे देता है। अगर आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चलिए इसके फायदे के बारे में जान लेते हैं।
Makhana

मखाना एक ऐसी चीज है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट रहता है और कई गुणों से भरपूर होने के कारण इसे सुपरफूड कहा जाता है, और इसकी वजह भी साफ है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट में इसे शामिल करने की सलाह देते हैं।

आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक, हर कोई मखाने को डाइट में शामिल करने की सलाह देता है। आजकल फिटनेस के शौकीन लोग भी इसे स्नैक या हेल्दी फूड के रूप में खूब खा रहे हैं। कोई इसे घी में रोस्ट कर खाता है, तो कोई दूध में भिगोकर। लेकिन सवाल ये उठता है कि कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है?

मखाना खाने का सही तरीका (Makhana)

दूध में भीगे मखाने के फायदे

दूध में भीगे मखाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है, इसलिए जो लोग वजन घटना चाहते हैं, उनके लिए ये बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप मखाने को रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो ये आपको पूरे दिन एनर्जी देता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है।
दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि मखाने में मौजूद प्रोटीन और फाइबर पाचन को बेहतर करते हैं. इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन भी नेचुरली ग्लो करने लगती है।

घी में रोस्ट किए मखाने के फायदे

कुछ लोगों को दूध की जगह मखाने को घी में रोस्ट करके खाना पसंद होता है, ये भी एक हेल्दी तरीका है। घी में रोस्ट किए मखाने स्वादिष्ट होते हैं और इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम और मैग्निशियम होता है, जो डाइजेशन सुधारने और वेट लॉस में मदद करता है। घी खुद में हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स है, इसलिए ये शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी मजबूत करता है।

कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है?

अगर आप बुजुर्ग हैं या आपके दांत कमजोर हैं, तो दूध में भीगे मखाने बेहतर रहेंगे। इन्हें चबाना आसान होता है और दूध के साथ हड्डियों को अतिरिक्त ताकत मिलती है। वहीं, अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं, तो घी में रोस्ट किए मखाने शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews