Mangalwar Upay: मंगलवार को करें ये उपाय, हमेशा बनी रहेगी हनुमान जी की कृपा

Mangalwar Upay

Mangalwar Upay : मंगलवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित होता है। हमारे देश में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा है। यहां हर दिन किसी ना किसी भगवान के लिए समर्पित होता है। मंगलवार को पूजा अर्चना करने से संकट मोचन हनुमान की कृपा उनके भक्तों पर सदैव बनी रहती है। इस दिन बजरंगबली की पूजा- अर्चना करने से आपके जीवन में सारे कष्टों का निवारण हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि हर मंगलवार संकटमोचन की आराधना करने से जीवन में सुख समेत समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। निशाचर जैसे दुष्ट चीजें जीवन से काफी दूर रहती हैं। तो चलिए आपको मंगलवार के कुछ उपायों बताते हैं, जिसे अपनाकर आपके सारे कष्टों का निवारण होगा।

मंगलवार को करें ये उपाय

दीपक जलाएं: सबसे पहले मंगलवार को सुबह उठकर स्नान कर ले जिसके बाद साफ-सुथरे वस्त्रों का धारण करें। जिसके बाद सबसे पहले घर में दीपक जलाएं। उस दीपक में लाल रंग की भांति का इस्तेमाल करें। आप बाती की जगह लाल धागे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, भगवान को लाल रंग की सूखी सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद आप खुद भी उस तिलक को अपने माथे पर लगा सकते हैं। इससे भगवान की दृष्टि सदैव आप पर बनी रहेगी।

हनुमान चालिसा का करें पाठ: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। वैसे तो हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना ही नहाने के बाद अपनी पूजा के दौरान करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो खासकर मंगलवार के दिन इस बात का ख्याल रखने से आपके जीवन से कष्टों का निवारण होगा। साथ ही, आपको शुभ समाचार भी मिलते रहेंगे।

हनुमान जी को लगाएं लेप: हर मंगलवार को सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी के मूर्ति या फिर फोटो पर लेप लगाएं। जिससे हनुमान जी की दृष्टि आप पर सदैव बनी रहेगी। उस लेप को आप खुद के माथे पर भी तिलक के रूप में लगा सकते हैं। यदि आपके जीवन में सनी विराजमान हो गए हैं तो इससे भी आपकी छुटकारा मिलेगा।

लगाएं गुड़-चने का भोग: प्रसाद में आप मंगलवार को बूंदी के भोग या फिर गुड और चना चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, आप भीगा हुआ दाल भी भगवान को चढ़ाए क्योंकि यह वानरों का भोजन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि संकटमोचन स्वयं इस व्यंजन का भोग लगाते थे।

बंदरों को खिलाएं ये चीजें:इसके अलावा आप मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना खिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews