मंगला गौरी व्रत पर चाहिए खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक, पहनें ये सुंदर पटोला साड़ी

व्रत और त्योहारों के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट बेस्ट लगते हैं। चलिए आज हम आपको मंगला गौरी व्रत पर पहनने के लिए कुछ पटोला साड़ी डिजाइंस बताते हैं।
Mangla Gauri Vrat

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व माना गया है। सावन का महीना शुरू होते ही व्रत भी शुरू हो जाते हैं। मंगला गौरी (Mangla Gauri Vrat) भी इनमें से एक है, जिसे महिलाएं बहुत उल्लास के साथ मनाती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं विशेष तौर पर पूजन पाठ और श्रृंगार करती हैं। जब भी ऐसा मौका आता है तब महिलाएं ट्रेडिशनल लुक ज्यादा पसंद करती हैं।

मंगला गौरी के व्रत के दिन अगर आप भी अपने लोग को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं तो साड़ी बेस्ट ऑप्शन रहेगा। वैसे भी त्योहार के मौके पर ट्रेडिशनल लुक बेस्ट लगता है। हम आपको कुछ पाटन पटोला साड़ी के डिजाइन बताते हैं, जो आपको शानदार लुक देगी।

पटोला सिल्क साड़ी

मंगला गौरी व्रत के दिन आप खूबसूरत सी सिल्क साड़ी पहन सकते हैं। सावन का महीना चल रहा है इसलिए आप चाहे तो ग्रीन कलर की साड़ी चुन सकती हैं। आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह यह बहुत आसानी से मिल जाएगी। आप इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहन सकते हैं।

पिंक एंड ग्रीन पटोला

इस व्रत के दिन अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप पिंक और ग्रीन कलर की पटोला साड़ी चुन सकते हैं। इसके साथ डिजाइनर सा ब्लाउज पहना जा सकता है, जो बेस्ट लगेगा। साड़ी के साथ अपने लुक को बेस्ट बनाने के लिए आप बड़े झुमके, चोकर और मांग टीका पहन सकते हैं।

प्रिंटेड सॉफ्ट साड़ी

अगर आपको ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए तो आप प्रिंटेड सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसे पहन कर आप बहुत हसीन नजर आएंगी। इसके साथ झुमका इयररिंग, लॉन्ग चोकर और माथा पट्टी पहन सकत हैं।लो बन और हाथों में सुंदर सी पोटली खूबसूरत लगेगी।

पिंक एंड स्काई ब्लू पटोला

इस व्रत के दिन आप पिंक और स्काई ब्लू कलर की सॉफ्ट प्रिंटेड साड़ी भी पहन सकते हैं। इसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज, मिनिमम मेकअप और सुंदर सी एसेसरीज अच्छी लगेगी। इसके साथ कमर पट्टी भी लगाई जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews