Mango Peel: गर्मियों में इस तरह लगाएं आम का छिलका, चेहरे पर आ जाएगी चमक

Mango Peel: गर्मियों में इस तरह लगाएं आम का छिलका, चेहरे पर आ जाएगी चमक

Mango Peel : सालों भर लोग जिस फल का इंतजार करते हैं, उसे हम फलों का राजा आम कहते हैं जोकि खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। जब यह कच्चा होता है, तो लोग इसका अचार और चटनी बनाते हैं। वहीं, पक जाने के बाद लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। जिसकी बहुत सारी वैरायटी बाजारों में उपलब्ध होती है। इसी कड़ी में अब आम का सीजन आने वाला है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको आम का छिलका के गुणकारी लाभ बताएंगे, जो चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसे आप गर्मियों के दिनों में लगा सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा सॉफ्ट और कोमल हो जाती है।

इस तरह करें अप्लाई

  • अपनी त्वचा को धूल और मिट्टी से बचने के लिए आप घर पर ही इसकी करे कर सकती हैं। इसके लिए आपको आम के छिलके को फ्रिज में रखना होगा। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे निकालकर हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़कर मसाज करें। इससे आपके ओपन पोर्स ढ़क जाएंगा। साथ ही आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।
  • गर्मियों के दिनों में धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण चेहरे पर टैनिंग की समस्या आम बात होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप आम के छिलके को पीसकर दही में मिक्स करके इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जिसके 10 से 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें और सॉफ्ट कपड़े से पोछकर क्रीम लगा लें। आप इस नुस्खे को लगातार 20 दिनों तक ट्राई कर सकती है। इससे टैनिंग और कालेपन की समस्या दूर हो जाएगी।
  • चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान लोगों के लिए आम का छिलका रामबाण इलाज माना जाता है। इसे आप शहद की बूंद मिलकर स्कीन मसाज करें और 5 मिनट तक वैसे ही छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। आप इसे अपनी डेली रूटीन का भी हिस्सा बन सकती हैं।
  • गर्मी में अपने चेहरे को प्रोटेक्ट करने के लिए आप आम के छिलके को पीसकर पाउडर बना लें। इसमें आप कॉफी पाउडर मिला सकते हैं। इससे तैयार स्क्रब को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप इस पेस्ट में नारियल का तेल मिला सकती हैं। इसे लगातार ट्राई करने से आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और स्मूथ हो जाएगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews