सिर्फ मेहंदी नहीं… ये मिलाने से बालों का रंग बदलेगा ऐसे कि लोग पूछेंगे, कौन सा हेयर कलर लगाया?

बालों में मेहंदी लगाने के फायदे तो सभी जानते हैं, लेकिन अगर इसमें दही मिला लिया जाए तो इसके नतीजे और भी शानदार हो जाते हैं। दही और मेहंदी का ये कॉम्बिनेशन बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने के साथ-साथ सफेद बालों को भी काला करने में मदद करता है।
Hair

आजकल हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, मजबूत और काले बने रहें। लेकिन लगातार प्रदूषण, तनाव और खराब खान-पान की वजह से बाल समय से पहले सफेद, झड़ने या रूखे हो जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं लेकिन लंबे समय में नुकसान ही पहुंचाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दादी-नानी के नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं? जी हाँ, बालों में मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। यह बालों को नैचुरल कलर देने के साथ-साथ मजबूत और खूबसूरत भी बनाती है। अब अगर आप इसमें दही मिला लें, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। दही सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि बालों की जड़ों और स्कैल्प के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

क्यों जरूरी है दही और मेहंदी का कॉम्बिनेशन?

मेहंदी अपने आप में कंडीशनर का काम करती है। यह बालों को नैचुरली रंग देती है, डैंड्रफ हटाती है और बालों की ग्रोथ बढ़ाती है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन्स स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को हेल्दी बनाते हैं। जब दोनों को मिलाकर लगाया जाता है तो यह हेयर मास्क आपके बालों के लिए नेचुरल टॉनिक का काम करता है।

सफेद बालों से छुटकारा

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। इसकी बड़ी वजह है खराब डाइट, स्ट्रेस और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स। मेहंदी अपने आप में सफेद बालों को नैचुरली काला करने की क्षमता रखती है। लेकिन जब इसमें दही डाला जाता है तो यह बालों के नेचुरल कलर को लंबे समय तक बरकरार रखती है और नए सफेद बाल आने से रोकती है।

बालों की मजबूती और चमक

दही में मौजूद प्रोटीन और जिंक जड़ों को मजबूत बनाते हैं। वहीं मेहंदी बालों को झड़ने से रोकती है और नेचुरल शाइन देती है। जब यह पैक लगाया जाता है तो बाल न सिर्फ मुलायम और सिल्की होते हैं बल्कि उनमें एक अलग ही नैचुरल चमक आ जाती है।

कैसे लगाएं मेहंदी और दही का हेयर पैक?

  • सबसे पहले 2-3 चम्मच मेहंदी पाउडर लें।
  • इसमें 2 बड़े चम्मच दही डालें।
  • चाहें तो इसमें एक अंडा या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें और बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक लगाएं।
  • 1-2 घंटे बाद धो लें।

मेहंदी-दही हेयर पैक के फायदे

  • सफेद बालों को नैचुरली काला करता है।
  • डैंड्रफ और रूसी से छुटकारा दिलाता है।
  • बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
  • हेयर फॉल कम करता है।
  • बालों में नैचुरल चमक और स्मूदनेस लाता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews