अपनी फीलिंग्स छुपाने वाले पुरुषों को ऐसे समझें और संभालें, रिश्ते रहेंगे मजबूत

कई पुरुष अपनी फीलिंग्स और दर्द जाहिर नहीं कर पाते, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा है, तो इन आसान टिप्स की मदद से आप उनकी भावनाओं को समझ सकते हैं, उन्हें संभाल सकते हैं और रिश्ते में मजबूती ला सकते हैं।
Relationship

अक्सर देखा जाता है कि कई पुरुष अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते। वे अपने दुख, तकलीफ या टेंशन के बारे में बात करने से बचते हैं। वजह कभी समाज का दबाव होती है, तो कभी खुद की आदत। लेकिन रिश्ते में इस चुप्पी का असर भरोसे और नजदीकियों पर पड़ सकता है।

अगर आपका पार्टनर भी अपनी फीलिंग्स शेयर करने में हिचकिचाता है, तो इसका मतलब ये नहीं कि वो आपको प्यार नहीं करता। बस उन्हें सही माहौल, समय और सपोर्ट की जरूरत होती है। आइए जानते हैं वो तरीके, जिनसे आप ऐसे पुरुष को बेहतर तरीके से समझ और संभाल सकते हैं।

फीलिंग्स नहीं शेयर कर पाते पुरुषों को संभालने के तरीके

1. उन्हें स्पेस और समय दें

ऐसे पुरुष तुरंत अपनी बात नहीं कह पाते, इसलिए उन्हें मजबूर न करें। उन्हें अपनी भावनाएं समझने और शब्दों में ढालने का समय दें। जब वो तैयार हों, तभी बातचीत शुरू करें। इससे उन्हें आप पर भरोसा बढ़ेगा और वे धीरे-धीरे खुलेंगे।

2. सुनने की आदत डालें, टोकें नहीं

जब आपका पार्टनर कुछ शेयर करने लगे, तो बीच में टोकें नहीं। उनकी बातें ध्यान से सुनें और बीच-बीच में सिर हिलाकर या हल्के जवाब देकर उन्हें महसूस कराएं कि आप उनकी बातों को समझ रहे हैं। यह भरोसा बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है।

3. छोटे-छोटे इशारों को समझें

जो पुरुष बोलकर अपनी फीलिंग्स नहीं बताते, वे अक्सर इशारों, हावभाव या काम के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। उनके मूड, व्यवहार या दिनचर्या में आए बदलाव को नोटिस करें। इससे आपको उनकी अंदरूनी भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews