पुदीना के पौधे में लगेंगी हज़ारों पत्तियां, बस घर पर बनी इस खाद का करें इस्तेमाल

Mint Plant: अगर आपके घर में पुदीना का पौधा लगा है और आप चाहते हैं कि उसमें ढेरों हरी-ताज़ी पत्तियां उगें, तो ये खबर आपके लिए ही है। पुदीना की सही देखभाल और पोषण से उसकी ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ाई जा सकती है।
Mint Plant

पुदीना एक ऐसी जड़ी बूटी है जो स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद मानी जाती है। इसके पत्ते चटनी, ड्रिंक और खाने पीने की तमाम व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पुदीना (Mint Plant) आप आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीना की डिमांड बढ़ जाती है, कारण बाज़ारों में इसके भाव भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में घर पर ही पुदीना का पौधा लगाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं ताकि आप जब चाहें तब ताज़ी पुदीना के पत्तों का आनंद ले सकें।

हालाँकि जिन लोगों को घरों में पेड़ पौधे लगाने का शौक़ होता है वे लोग अपने घरों में पुदीना का पौधा ज़रूर लगाते हैं। लेकिन इस पौधे को हरा भरा और घना बनाए रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है, कई लोगों की शिकायत रहती है कि अच्छी देखभाल के बावजूद भी पुदीना का पौधा बढ़ नहीं रहा है या फिर पत्तियां मुरझा रही है।

पुदीने के पौधे की कैसे करें देखभाल?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर का पुदीना ढेर सारी हरी हरी पत्तियों से भर जाए, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी देसी खाद लेकर आए हैं, इस खाद को बनाना बेहद ही आसान है। इस खाद का इस्तेमाल करने के बाद आप देखेंगे की पुदीने के पौधे में ढेरों पत्तियां आने लगी है, तो वहीं चलें बिना देर करते हुए जान लेते हैं कि घर पर इस खाद को कैसे बनाया जाता है।

गोबर से कैसे बनाएँ खाद?

पुदीने के पौधे के लिए लिकुड खाद बनाने की ये आपको सड़े हुए गोबर की आवश्यकता लगेगी। दरअसल इस खातों को तैयार करने के लिए सड़े हुए गोबर को पानी में भिगो देना है। फिर छन्ने की मदद से उसका पानी अलग कर लें और इस पानी को पुदीने के पौधे की जड़ों में डाल दें। इससे पौधे की ग्रोथ बढ़ेगी, साथ ही साथ पत्तियों की संख्या भी ज़्यादा हो जाएगी।

कैसे करें गोबर की खाद का इस्तेमाल?

गोबर से बनायी गई लिक्विड खाद का इस्तेमाल 15 दिन में एक बार करना है। जब आप ठीक तरीक़े से इस खाद का इस्तेमाल करेंगे और पौधे को हमेशा हल्की हल्की धूप में रखेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फ़र्क नज़र आने लगेगा। पुदीने के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए ज़्यादा देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि सही देखभाल की आवश्यकता होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews