बस इस 1 चीज़ के साथ नारियल तेल लगाएं, बाल होंगे बहुत लंबे और घने

बालों की ग्रोथ और सुंदरता अब महंगे प्रोडक्ट्स पर नहीं, घर के आसान और नेचुरल उपाय से संभव है। जानें कैसे नारियल तेल और कलौंजी से आपके बाल होंगे मजबूत, काले और शाइनी।
Coconut Oil

लंबे और घने बाल हर महिला का सपना होते हैं। चाहे कोई पार्टी हो, ऑफिस मीटिंग या शादी समारोह, सुंदर और लंबी जटाएं हमेशा ध्यान खींचती हैं। मगर आजकल की जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण बालों की ग्रोथ धीमी हो गई है। बाजार में अनेक हेयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो दावा करते हैं कि कुछ ही दिनों में बाल लंबा कर देंगे। लेकिन सच तो यह है कि ये महंगे प्रोडक्ट्स अक्सर आपकी जेब ही हल्की करते हैं और लंबे समय तक कोई स्थायी फायदा नहीं देते।

घर के नेचुरल उपाय बालों को जड़ों से पोषण देते हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं। दिल्ली के शहादरा स्थित कलर्स ब्यूटी सैलून की ओनर रेनू महेश्वरी का कहना है कि नारियल तेल और कलौंजी का मिश्रण बालों के लिए वरदान साबित होता है। यह न केवल बालों की ग्रोथ बढ़ाता है बल्कि उन्हें काला, चमकदार और रेशमी बनाता है। आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे का पूरा तरीका।

लंबे बालों के लिए होममेड हेयर पैक

सामग्री

  1. 1/2 छोटी कटोरी नारियल तेल
  2. 2 बड़े चम्मच कलौंजी
  3. 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल

विधि

  • कलौंजी को रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट में नारियल तेल और बादाम का तेल मिलाएं।
  • बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक इस मिश्रण को लगाएं।
  • कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
  • हॉट टॉवल ट्रीटमेंट से पेनिट्रेशन बढ़ा सकते हैं।
  • बालों को शैम्पू से वॉश करें और नेचुरली सुखाएं।

हेयर मास्क लगाने का सही तरीका

बालों को स्वस्थ और लंबे बनाने के लिए सिर्फ मिश्रण ही नहीं, बल्कि लगाने की तकनीक भी अहम होती है। बालों को पहले हल्के शैम्पू से वॉश करें और सुखा लें। बालों में कंडीशनर न लगाएं। हेयर मास्क को स्कैल्प पर हल्की मसाज के साथ लगाएं और लेंथ तक फैलाएं। 2 घंटे बाद बालों को शैम्पू से वॉश करें। बालों को नेचुरली सुखाएं, हॉट एयर ड्रायर का प्रयोग न करें। इस तकनीक से बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है और ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।

नारियल तेल और कलौंजी के बालों पर फायदे

  • कलौंजी में मौजूद थायमोक्विनोन तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगने में मदद करता है।
  • नियमित इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक आती है और रंग भी गहरा होता है।
  • यह मास्क बालों के रूखेपन को दूर करके उन्हें मुलायम बनाता है।
  • कमजोर जड़ों और स्कैल्प की समस्या में मदद करता है।
  • बाल जल्दी सफेद होने से बचते हैं और उम्र के प्रभाव को धीमा करता है।

हेयर मास्क क्यों है अलग और असरदार

आज के समय में मार्केट में जितने भी हेयर टॉनिक और प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, उनमें से कई रसायन आधारित होते हैं। ये बालों को अस्थायी चमक तो देते हैं, लेकिन लंबे समय में जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस होममेड हेयर मास्क का पूरा असर प्राकृतिक पोषण पर आधारित है। नारियल तेल, कलौंजी और बादाम का तेल मिलकर बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और नए बालों की ग्रोथ को उत्तेजित करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews