खूबसूरती बढ़ाने चले थे, पर कर बैठे गलती! मुल्तानी मिट्टी के साथ ये चीज मिलाई तो पछताना पड़ेगा

Multani Mitti: अगर आप भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल खूबसूरती निखारने के लिए करते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए, गलत चीजों के साथ मिलाकर लगाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो मुल्तानी मिट्टी के साथ रिएक्ट कर सकती हैं और आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Multani Mitti

Multani Mitti: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा चमकती रहे, वह ख़ूबसूरत दिखें, और चेहरे पर किसी भी प्रकार का कोई भी दाव दबाना रहे, आप भी ऐसा ही चाहते होंगे। चेहरे को ख़ूबसूरत बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। बाज़ार में मिलने वाले तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही साथ सोशल मीडिया और TV पर देखकर भी तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं।

लेकिन फिर भी कुछ ख़ास फ़र्क नहीं पड़ता होता है, ऐसे में लोग फिर थक हारकर घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन्हीं घरेलू चीज़ों में से एक हैं मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए काफ़ी अच्छा माना जाता है, ख़ासकर गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल अच्छा होता है क्योंकि मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है, जिससे चेहरे को ठंडक मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी के साथ ये चीज मिलाई तो पछताना पड़ेगा (Multani Mitti)

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने के दौरान, लोग इसमें कई चीज़ें मिला लेते हैं। ये चीज़ें चेहरे की सुंदरता बढ़ाने की बजाय चेहरे को और भी ज़्यादा नुक़सान पहुँचा सकती है, इन चीज़ों को मिलाने से चेहरे पर रूखापन बढ़ सकता है, जलन हो सकती है, इसलिए ज़रूरी है कि आप मुल्तानी मिट्टी में चीज़ों को मिलाने के दौरान ध्यान रखें। आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि कौन-कौन सी चीज़ें हैं जिन्हें मुल्तानी मिट्टी में भूलकर भी नहीं मिलाना चाहिए।

बेकिंग सोडा

कई लोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए, और चेहरे की गंदगी साफ़ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में बेकिंग सोडा मिला लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी में बेकिंग सोडा मिलाने से त्वचा और भी ज़्यादा रूखी हो सकती है। ऐसे में आप बेकिंग सोडा की जगह दही का उपयोग कर सकते हैं।

नींबू का रस

मुल्तानी मिट्टी में कभी भी नींबू का रस नहीं मिलाना चाहिए। क्योंकि नींबू के रस का PH काफ़ी कम होता है, यही कारण है कि नींबू का रस काफ़ी एसिडिक होता है। जबकि मिट्टी में अल्कलाइन होता है।दोनों को आपस में मिलाने की सलाह नहीं दी जाती है। इन दोनों का मिश्रण चेहरे पर जलन पैदा कर सकता है, हालाँकि, यह मिश्रण किसी भी स्किन टाइप के लोगों को नहीं लगाना चाहिए, लेकिन अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको तो बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews