हर माता-पिता कि यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम ऐसा होना चाहिए जो सुनने और बोलने में बहुत खूबसूरत लगे। वैसे नाम से जुड़ी यह बात केवल खूबसूरती तक नहीं बल्कि इस बात से भी जुड़ी हुई है कि इन नाम का अर्थ कैसा है। हर व्यक्ति का नाम उसके जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करता है ऐसे में उसके नाम का सही होना बहुत जरूरी है।
आजकल आधुनिक होते दौर में हर व्यक्ति बच्चों के लिए मॉडर्न और यूनिक नाम की तलाश करता है। उसे ऐसा लगता है कि सब कुछ फैशनेबल रहे ताकि हर कोई तारीफ करें। वैसे फैशन तक तो ठीक है लेकिन अगर सही नाम रखा जाए तो यह व्यक्ति के व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक जोड़ने का काम करता है। अगर आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आया है और आप उसके लिए सुंदर नाम की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ परफेक्ट नाम बताते हैं।
लड़कों के लिए सुंदर से नाम
आरव
यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। शांत और सौम्य इस नाम के दो सुंदर अर्थ हैं। यह नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व को एकदम शांत बनाने का काम करेंगे।
दक्ष
यह नाम उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बच्चे के लिए छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं। दो अक्षर के इस प्यारे से नाम का अर्थ तेज और निपुण होता है। यह आपके बच्चे को पूर्ण व्यक्तित्व देने का काम करेगा।
नीरव
अगर आप कोई हटकर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट रहने वाला है। इस खूबसूरत से नाम का अर्थ शांत होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का व्यक्तित्व एकदम सौम्य और सरल रहे तो यह नाम दिया जा सकता है।
वेदांत
यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडले बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ ज्ञान और बुद्धि होता है। ये आपके बच्चे को समझदार बनाने का काम करेगा।
लड़कियों के लिए नाम
आयरा
बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। इस सुंदर से नाम का अर्थ आदरणीय होता है। जो सम्मानजनक हो और जिसे हर जगह मान मिले उसे यही कहा जाता है।
अनाया
यह बहुत खूबसूरत नाम है, जो प्यारी गुड़िया के लिए परफेक्ट साबित होगा। दया और करुणा से भरा हुआ व्यक्ति यही कहलाता है।
माहिरा
यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपनी नन्ही सी परी के लिए चुन सकते हैं। जो कुशल और तेज होता है उसे यही कहा जाता है। यह नाम आपके बच्चे को हर काम में परफेक्ट बनाने का काम करेगा।
ईरा
अगर आपको कोई छोटा लेकिन परफेक्ट नाम चाहिए तो ये बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ ज्ञान, बुद्धि और विवेक होता है।
ऋद्धि
यह बहुत ही सुंदर नाम है जो लाडली गुड़िया के लिए परफेक्ट साबित होगा। सुख और समृद्धि से जुड़ा यह नाम आपकी बच्ची के जीवन को हमेशा सौभाग्य से भरपूर रखेगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





